Bangladesh Visa Suspension: भारत और बांग्लादेश के संबंधों में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रह है। दरअसल, दोनों देशों के बीच में एक-दूसरे के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। यह सख्त कदम बांग्लादेश में हुए हिंसक घटनाओं को देखते हुए उठाया गया है, ताकि सुरक्षा बनी रह सके।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
अगले आदेश तक सभी सेवाएं हुई बंद
खबरों के मुताबिक, नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने आज यानी सोमवार, 22 दिसंबर, 2025 को घोषणा की है कि भारत में मौजूद बांग्लादेशी मिशन से दी जाने वाली सभी कांसुलर और वीजा सेवाएं अगले आदेश तक पूरी तरह से बंद रहेंगी। इस फैसले पर हाई कमीशन ने भी आधिकारिक बयान जारी किया है और कहा है कि “अपरिहार्य परिस्थितियों” के कारण यह फैसला लिया गया है और इससे होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया गया है।
भारत ने भी रोकी थी बांग्लादेश की सेवाएं
भारत ने भी बांग्लादेश के इंडियन वीजा एप्लीकेशन सेंटर में वीजा सेवाएं एक बार रोक दी थीं। क्योंकि भारत का यह फैसला सुरक्षा हालातों को देखते हुए लिया था। वही, बांग्लादेश के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद एक बार फिर से बांग्लादेश में हालात बिगड़ रहे हैं।

भारत ने जताई थी गंभीर चिंता
बांग्लादेश में हादी की मौत के बाद चटगांव और आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए गए थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग (AHCI) के बाहर एकत्रित हो गए थे। ऐसे में प्रदर्शनकारियों की हरकतों को देखते हुए भारतीय सेना ने सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी।
प्रदर्शनकारियों ने दी थी खुली धमकी
खबरों के मुताबिक, बाग्लादेश में कुछ प्रदर्शनकारियों ने राजशाही में स्थित इंडियन वीजा सेंटर को लेकर खुले तौर पर धमकी दी थी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे खून-खराबे से भी पीछे नहीं हटेंगे और जरूरत पड़ने पर हथियार उठाने की बात भी कही गई थी। प्रदर्शनकारियों के द्वारा दी गई इन चेतावनियों को देखते हुए भारत सरकार ने एहतियातन कदम उठाया और चटगांव में वीजा सेवाओं को 21 दिसंबर 2025 से अगले आदेश तक बंद करने का फैसला किया।
ऐसे में यह भी संभावना जताई जा रही है कि दोनों देशों के इन फैसलों से आम नागरिकों, छात्रों और व्यापारियों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन यह कदम अस्थायी है और हालात सामान्य होने पर वीजा सेवाएं दोबारा शुरू की जा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: मोहन भागवत का साफ संदेश- तीन बच्चे, मजबूत परिवार, सुरक्षित भविष्य, जानें क्यों कहां यहां?
[/expander_maker]



