हर महीने 32GB डेटा यूज कर रहे भारतीय
Ericsson Mobility रिपोर्ट 2025 के मुताबिक, भारत में हर स्मार्टफोन यूजर हर महीने औसतन 32GB मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करता है। यह आंकड़ा दुनियाभर में सबसे ज्यादा है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले सालों में ये आंकड़ा दोगुना हो सकता है। यानी 2030 तक एक स्मार्टफोन यूजर हर महीने 62GB डेटा खर्च करेगा।
5G यूजर्स की संख्या में जबरदस्त उछाल

भारत में लोग तेजी से 5G नेटवर्क अपना रहे हैं। 2024 के अंत तक देश में 5G यूजर्स की संख्या 29 करोड़ तक पहुंच गई थी, जो सभी मोबाइल यूजर्स का 24% है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2030 तक भारत में 5G यूजर्स की संख्या तीन गुना बढ़कर 98 करोड़ यानी सभी मोबाइल यूजर्स का 75% हो जाएगी।
4G यूजर्स होंगे कम

5G के बढ़ते चलन के साथ 4G यूजर्स की संख्या में 60% की गिरावट आने की संभावना है। 2030 तक 4G यूजर्स घटकर 23 करोड़ रह जाएंगे।
डेटा खर्च और टैरिफ में होगी बढ़ोतरी
रिपोर्ट में बताया गया है कि मोबाइल डेटा यूज हर साल 19% की दर से बढ़ रहा है। 2030 तक डेटा की खपत और टैरिफ दोनों दोगुना हो सकते हैं।
[/expander_maker]



