Free Trade Agreement 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच काफी समय के बाद मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आखिरकार सफलतापूर्वक पूरा हुआ। जिसमें इन दोनों देशों ने इस खास करार पर मुहर लगाई है। बताया जा रहा है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और खास बात यह बताई कि यह भारत का पहला ऐसा FTA है, जिसकी पूरी टीम महिलाओं की थी।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
जानकारी के लिए बता दें कि यह समझौता केवल टैरिफ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लाखों लोगों के जीवन के अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, रोजगाज को बढ़ना और छोटे व्यवसायों को नई ताकत देने का बड़ा मिशन है।
सातवां व्यापार समझौता
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भी इसे भारत की व्यापार कूटनीति में बड़ी छलांग करार दिया है। जिसमें उनका कहना है कि, यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सातवां व्यापार समझौता है।
समझौते की खासियत
- न्यूजीलैंड ने अगले 15 साल में भारत में 20 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया है।
- वहीं, भारत में न्यूजीलैंड से आने वाले 95% प्रोडक्ट्स पर टैरिफ या तो पूरी तरह खत्म हो जाएगा या फिर बहुत कम हो जाएगा।
- ज्यादातर सामान समझौता लागू होते ही पहले दिन से ड्यूटी-फ्री हो जाएंगे।
- न्यूजीलैंड को भारत में दूध उत्पाद, फल, मेवा, ऊन, लकड़ी और मांस जैसे उत्पाद आसानी से और सस्ते में बेचने का मौका मिलेगा।

भारत को इसे क्या है लाभ
दरअसल, भारत अपने दवाइयां, फार्मा प्रोडक्ट्स, टेक्सटाइल, मशीनरी, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कीमती पत्थर न्यूजीलैंड में ज्यादा आसानी और
कम कीमत पर बेच पाएगा।
दोनों देशों का व्यापार( 2024 के अनुसार)
- बता दें कि भारत का न्यूजीलैंड से आयात करीब 507 मिलियन डॉलर है।
- वहीं भारत का न्यूजीलैंड को निर्यात करीब 617 मिलियन डॉलर है।
न्यूजीलैंड डॉलर की बढ़ोतरी
न्यूजीलैंड के वाणिज्य मंत्री टॉड मैक्ले का कहना है कि, इस खास समझौते से उनके देश के निर्यात में हर साल 1.1 से 1.3 अरब न्यूजीलैंड डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है।
अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
दरअसल, यह खास समझौता दोनों देशों के बहुत ही फायदेमंद है और आने वाले सालों में व्यापार, निवेश और रोजगार के नए रस्ते भी खोलेगा। साथ ही इससे भारत की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली की नई EV पॉलिसी होगी लागू, मिडिल क्लास को मिलेगा सीधा लाभ, प्रदूषण पर भी लगेगा ब्रेक
[/expander_maker]



