Hindu violence in Bangladesh: बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर भारत ने सख्त कदम उठाया है।जिसमें विदेश मंत्रालय का कहना है कि, वहां हो रही कट्टरपंथी तत्वों द्वारा हिंदुओं पर हमला सहन नहीं किया जाएगा। साथ ही, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
हिंदुओं पर अत्याचार
हाल ही में दो दर्दनाक घटनाएं आई हैं। जिसमें पहली घटना दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू युवक को भीड़ ने बड़ी बेहरमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक पर धार्मिक अपमान का आरोप लगा था।
जिसमें दूसरी घटना अमृत मंडल उर्फ सम्राट को ग्रामीण लोगों ने पीट पीटकर मार डाला। जिसमे पुलिस का कहना है कि अमृत पर रंगदारी मांगने का आरोप था। जिसपर पुलिस का यह भी कहना है कि यह एक अपराधिक गतिविधियों से जुड़ा मामला है।
2900 से ज्यादा घटनाएं दर्ज
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज शुक्रवार को प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि , बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ लगातार दुश्मनी चिंता की बात है। वहीं, सरकार के समय में स्वतंत्र स्रोतों से 2900 से ज्यादा घटनाएं दर्ज हुई हैं, जिनमें हत्याएं, आगजनी और जमीन हड़पना शामिल है।

निष्पक्ष और समावेशी चुनाव
विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में फैलाए जा रहे झूठे नारेटिव की भी आलोचना की गई। जिसपर भारत का कहना है कि, वह बांग्लादेश में शांति चाहते हैं। साथ ही, वह निष्पक्ष और समावेशी चुनाव का स्वागत करता है।
बांग्लादेशी हिंसा
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने दीपू चंद्र की हत्या पर निंदा की। जिसपर कहा कि, भीड़ हिंसा की कोई जगह नहीं है। लेकिन अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। जिसमें भारत इन घटनाओं पर सख्त नजर रख रहा है और बांग्लादेशी अधिकारियों से बात कर रहा है।
ये भी पढ़ें: Gmail का बड़ा अपडेट, अब मिनटों में बदली जा सकेगी ई-मेल ID, जानें क्या है नए फीचर्स
[/expander_maker]



