India vs Pakistan Match: कई दिनों तक चले बहिष्कार की चर्चाओं और अचानक बदले रुख के हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी, रविवार को आमने-सामने होने जा रहे हैं. यह मुकाबला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. बीते हफ्ते तक यह साफ नहीं था कि यह बहुप्रतीक्षित मैच तय शेड्यूल के मुताबिक होगा भी या नहीं.आयोजन स्थल और सुरक्षा को लेकर उठे सवालों के बीच मैच पर अनिश्चितता बनी हुई थी. अब विवाद के बादल तो छंट चुके हैं, लेकिन मैच से जुड़ी टेंशन खत्म नहीं हुई है, क्योंकि इस बार फैंस की चिंता का नाम है मौसम.
स्टेडियम से लेकर स्क्रीन तक दीवानगी
भारत-पाकिस्तान का मैच क्रिकेट से कहीं ज्यादा होता है. यह मुकाबला इमोशन, जुनून और गर्व का संगम बन जाता है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के बाहर टिकटों को लेकर लंबी कतारें देखी जा रही हैं. जो लोग स्टेडियम नहीं जा पा रहे, वे घर पर बड़ी स्क्रीन, मोबाइल और टीवी पर इस मैच को देखने की तैयारी में हैं.
फैंस का क्रेज क्यों इतना जबरदस्त?
- भारत-पाक मैच हमेशा हाई-वोल्टेज रहता है
- दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं
- वर्ल्ड कप का मुकाबला होने से दबाव और रोमांच दोगुना
- सोशल मीडिया पर मीम्स, रील्स और प्रेडिक्शन की बाढ़
कई जगहों पर पब्लिक व्यूइंग, कैफे और सोसाइटी में सामूहिक स्क्रीनिंग की प्लानिंग हो चुकी है.
बारिश बढ़ा रही टेंशन
जहां फैंस मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं, वहीं बारिश की आशंका ने सबकी धड़कनें बढ़ा दी हैं. श्रीलंकाई मौसम विभाग के मुताबिक, 15 फरवरी को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है. आसान शब्दों में कहें तो मौसम बिगड़ सकता है और हल्की बारिश या तूफानी हालात बन सकते हैं.
15 फरवरी के लिए मौसम की भविष्यवाणी
दोपहर 2 बजे तक मौसम साफ रहने की संभावना.उसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है. वहीं मैच का समय है शाम 7 बजे से मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान हल्की बारिश और तूफान की आशंका जताई जा सकती है. वहीं, रात 8 बजे के बाद मौसम बेहतर हो सकता है. मतलब यह कि मैच के दौरान बारिश की रुकावट आ सकती है, लेकिन मैच रद्द होने की संभावना कम बताई जा रही है. हालांकि, श्रीलंका जैसे द्वीपीय देश में मौसम कभी भी पलटी मार सकता है, इसलिए भविष्यवाणी पूरी तरह पक्की नहीं मानी जा सकती.
फैंस की सबसे बड़ी चिंता, बारिश हुई तो क्या होगा?
अगर बारिश आती है तो मैच पर असर पड़ सकता है. तो संभावनाएं है की ओवर कम किए जा सकते हैं. DLS नियम लागू होगा, मैच देर से शुरू हो सकता है. यानि, पूरा मैच रद्द होने की संभावना कम मानी जा रही है.
अब फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि बारिश मेहमान बनकर आए और जल्दी चली जाए, ताकि उन्हें पूरा मुकाबला देखने को मिले.
अभ्यास पर भी पड़ेगा असर?
मौसम का असर सिर्फ मैच पर नहीं, बल्कि टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन पर भी पड़ सकता है. मौसम विभाग ने बताया है कि एक दिन पहले यानी शनिवार को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. इससे खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र प्रभावित हो सकता है. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने वैकल्पिक इंडोर प्रैक्टिस और लाइट ट्रेनिंग की तैयारी कर रखी है ताकि खिलाड़ी मैच के लिए तैयार रहें.
दोनों टीमों की तैयारी और रणनीति
- भारत की रणनीति: भारतीय टीम इस मैच में मजबूत इरादों के साथ उतरने वाली है. टीम का फोकस है पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत, मिडिल ऑर्डर को स्थिर रखना और डेथ ओवर्स में तेज गेंदबाजों का सही इस्तेमाल. वहीं, बारिश की स्थिति में DLS नियम के हिसाब से रणनीति बनाई जा सकती.
- पाकिस्तान की रणनीति: पाकिस्तानी टीम पारंपरिक रूप से भारत के खिलाफ अतिरिक्त जोश के साथ खेलती है. उनकी ताकत तेज गेंदबाजी अटैक, अनप्रेडिक्टेबल बैटिंग लाइन-अप और बड़े मैचों में अचानक गेम पलट देने की क्षमता है.
दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला ग्रुप स्टेज में आगे बढ़ने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.
कैसा है आर प्रेमदासा स्टेडियम ?
कोलंबो का आर प्रेमदासा स्टेडियम एशिया के सबसे बड़े स्टेडियमों में गिना जाता है. यहां की पिच आमतौर पर:
- शुरुआत में बल्लेबाजों के लिए मददगार
- बाद में स्पिनर्स को मदद
- आउटफील्ड तेज, जिससे चौके-छक्के लगते हैं
- बारिश की स्थिति में ड्रेनेज सिस्टम अच्छा, मैच जल्दी शुरू हो सकता है
यह मैदान पहले भी कई बड़े मुकाबलों का गवाह रह चुका है.
टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड व्यूअरशिप की उम्मीद
भारत-पाक मैच को लेकर टीवी चैनलों और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी जबरदस्त तैयारी है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मुकाबला टीवी पर करोड़ों दर्शक देखेंगे जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग व्यूअरशिप हो सकती है. वहीं, सोशल मीडिया पर लाइव रिएक्शन और ट्रेंड्स छाए रहेंगे यानी स्टेडियम में सीटें सीमित हैं, लेकिन स्क्रीन पर यह मैच हर घर तक पहुंचेगा.



