India vs South Africa 1st T20I: आज कटक टी20 के ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम में अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच दमदार मैच खेला गया। इस 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से शिकस्त दी। भारतीय के लिए यह जीत सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि दो महीने बाद शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया की तैयारी का मजबूत ऐलान भी है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि भारतीय टीम ने पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें भारतीय टीम ने 176 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम सिर्फ 74 रन पर 13वें ओवर में मैच खत्म हो गया।
भारतीय गेंदबाजों का जलवा
- साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही ओवर में लड़खड़ा गई।
- अर्शदीप सिंह ने क्विंटन डिकॉक को बिना खाता खोले चलता किया।
- तीसरे ओवर में उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को भी पवेलियन भेजा।
- कप्तान एडेन मार्करम, जो टीम की रीढ़ माने जाते हैं, वह अक्षर पटेल की पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
बता दें कि साउथ अफ्रीका के 10 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। टीम के 74 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारत को शानदार जीत मिली।
भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार
- अर्शदीप सिंह: 2 ओवर, 14 रन, 2 विकेट
- जसप्रीत बुमराह: 3 ओवर, 17 रन, 2 विकेट
- वरुण चक्रवर्ती: 3 ओवर, 19 रन, 2 विकेट
- अक्षर पटेल: 2 विकेट
- हार्दिक पंड्या व शिवम दुबे: 1-1 विकेट
💯 and counting! 😎
Congratulations to Jasprit Bumrah on completing 1⃣0⃣0⃣ T20I wickets ⚡️⚡️#TeamIndia just one wicket away from victory!
Updates ▶️ https://t.co/tiemfwcNPh#INDvSA | @IDFCFIRSTBank | @Jaspritbumrah93 pic.twitter.com/9BwAd1UTdu
— BCCI (@BCCI) December 9, 2025
भारत टीम की शानदार पारी
मैच के शुरुआत से ही भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। दरअसल, शुभमन गिल तथा सूर्यकुमार यादव जल्दी आउट हो गए।
वही, 7 ओवर में ही भारत तीन विकेट खोकर दबाव में दिख लगा था, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल ने बीच में छोटी-सी साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन वह भी जल्द ही आउट हो गए।
Presenting #TeamIndia's Playing XI for the 1⃣st T20I 🙌
Updates ▶️ https://t.co/tiemfwcNPh #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Dtr31OTdE3
— BCCI (@BCCI) December 9, 2025
मैच के असली हिरो हार्दिक पंड्या
आज के इस मैच का असली सितारा हार्दिक पंड्या बनें, जिन्होंने मैच के मुश्किल स्थिति में आकर तेजतर्रार नाबाद 59 रन (28 गेंद) ठोके। हार्दिक ने अपनी फिफ्टी सिर्फ 25 गेंदों में पूरी की।
इसके अलावा, शिवम दुबे ने हार्दिक पंड्या अच्छा साथ दिया और दोनों की जोड़ी ने मिलकर अच्छे रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत 176 रनों तक पहुंच पाया।
ये भी पढ़ें: Indigo फ्लाइट्स में 10% कटौती, उड्डयन मंत्री संग मीटिंग में हाथ जोड़े नजर आए CEO
[/expander_maker]



