January Weather Update: नए साल के शुरुआत के पहले दिन से ही देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने करवट ले रहा है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 9 से 11 जनवरी 2026 के बीच दक्षिण भारत में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है।
वहीं IMD का यह भी कहना है कि उत्तर और मध्य भारत में ठंड, कोहरा और शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में आइए मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के अनुसार यहां जानें अपने शहर के मौसम का हाल
देश के इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई अपडेट के मुताबिक, तमिलनाडु, केरल और माहे में 9 से 11 जनवरी के दौरान बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
IMD के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अगले 24 घंटों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। यह भी बताया जा रहा है कि अगले चार दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
वही, मध्य भारत में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। साथ ही, महाराष्ट्र में भी अगले तीन दिनों में तापमान बढ़ेगा।

इन राज्यों में घना कोहरा की चेतावनी
मौसम विभाग ने घने कोहरे व शीतलहर को लेकर भी चतावनी जारी की है। देखा जाए तो पिछले कुछ दिनों से लगातार उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप जारी है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 8 और 9 जनवरी की सुबह और शाम के समय घना कोहरा की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दिल्ली और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इन राज्यों में शीतलहर और ठंड का कहर
मौसम विभाग ने आज से लेकर आने वाले कुछ दिनों तक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में ठंडे दिन बने हुए है।
ये भी पढ़ें: जेएनयू यूनिवर्सिटी से बाहर होंगे आरोपी छात्र, भड़काऊ नारेबाजी लगाने पर प्रशासन हुआ सख्त



