IND W vs SL W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज शुक्रवार के दिन श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए टी-20 सीरीज अपने कब्जे में ली है। दरअसल, 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज के दिन 26 दिसंबर,2025 को खेला गया, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने श्रीलंका को 8 विकेट से करारी मात दी है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
श्रीलंका महिला टीम की पारी
बता दें कि आज के मैच में पहले बल्लेबाजी श्रीलंका महिला टीम ने की। जहां उन्होंने 20 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 112 रन ही बना दिए। देखा जाए तो शुरूआत से ही श्रीलंका के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।
- सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा ने 18 गेंदों में 15 रन बनाएं।
- कप्तान चमारी अथापथ्थु सिर्फ 12 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गईं।
- हर्षिता समरविक्रमा भी 4 गेंदों में 2 रन ही जोड़ सकीं।
- मिडिल ऑर्डर में इमेशा दुलानी ने 32 गेंदों में 27 रन और कविशा दिलहारी ने 13 गेंदों में 20 रन बनाएं।

150 विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी
भारत की ओर से गेंदबाजी में रेणुका सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया और 4 विकेट अपने नाम किए। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इस तरह से आज के मैच में दीप्ति शर्मा ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की। वह टी-20 क्रिकेट में 150 विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। देखा जाए तो पुरुष और महिला क्रिकेट, दोनों में भारत की ओर से यह कारनामा करने वाली दीप्ति पहली खिलाड़ी हैं।
भारतीय महिला टीम की पारी
भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही, लेकिन शेफाली वर्मा ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।
- सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 6 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गईं।
- शेफाली ने नाबाद 79 रन की विस्फोटक पारी खेली, जो उन्होंने 42 गेंदों में पूरी की। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए।
- कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी शेफाली का अच्छा साथ दिया और 18 गेंदों में नाबाद 21 रन बनाए।
- जेमिमा रोड्रिग्स 15 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गईं।
- भारत ने सिर्फ2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
आज के मैच जीत के साथ हरमनप्रीत कौर ने भी इतिहास रच दिया है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पुरुष या महिला वर्ग में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली खिलाड़ी बनकर सामने आई हैं। भारतीय टीम का आत्मविश्वास इस जीत के साथ काफी बढ़ा गया है।
ये भी पढ़ें: Railway Station Parking के नए नियम हुए लागू, 8 मिनट से ज्यादा रुके तो देना होगा भारी शुल्क, जानें नए रेट लिस्ट
[/expander_maker]



