Indian Army Agniveer 2026: देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।बता दें कि Indian Army ने अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से हजारों युवाओं को सेना में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वहीं, अब इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप भी सेना की वर्दी पहनकर देश की रक्षा करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को चार साल तक सेना में सेवा करने का अवसर दिया जाता है और बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को स्थायी रूप से सेना में शामिल होने का भी मौका मिलता है।
अग्निवीर योजना क्या है
Agnipath Scheme के तहत भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की भर्ती की जाती है। वहीं,इस योजना के अंतर्गत चुने गए उम्मीदवारों को अग्निवीर कहा जाता है। बता दें कि अग्निवीरों को चार साल की सेवा के दौरान सैन्य प्रशिक्षण, वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं मिलती हैं। सेवा पूरी होने के बाद सरकार की ओर से सेवा निधि पैकेज भी दिया जाता है। इसके अलावा लगभग 25 % अग्निवीरों को स्थायी नौकरी का अवसर भी मिलता है।
महत्वपूर्ण तारीखें
अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। जिसमें उम्मीदवारों को तारीखों का ध्यान रखना चाहिए।
- आवेदन शुरू होने की तारीख: फरवरी 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 1 अप्रैल 2026
- लिखित परीक्षा (CCE): जल्द घोषित होगी
- फिजिकल और मेडिकल टेस्ट: लिखित परीक्षा के बाद। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
कौन कर सकता है आवेदन
अग्निवीर भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
- 10वीं पास
- कम से कम 45 प्रतिशत अंक जरूरी है।
अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर
- 12वीं पास
- कम से कम 60 प्रतिशत अंक
अग्निवीर टेक्निकल
- 12वीं पास
- फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषय होना जरूरी है।
अग्निवीर ट्रेड्समैन
- 8वीं या 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा तय की गई है।
- न्यूनतम आयु: 17.5 वर्ष
- अधिकतम आयु: 21 वर्ष। आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार की जाएगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी
अग्निवीर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाता है। इसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा और मेडिकल टेस्ट शामिल होते हैं।
कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CCE)
जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति और विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।
फिजिकल फिटनेस टेस्ट
बता दें कि लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं।
- दौड़ (Running)
- पुश-अप और सिट-अप
- लंबी कूद। जिसमें फिजिकल टेस्ट में सफल होना बहुत जरूरी होता है क्योंकि सेना में फिटनेस को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाता है।

मेडिकल टेस्ट
दरअसल, फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण किया जाता है। इसमें आंखों की रोशनी, शरीर की फिटनेस और अन्य स्वास्थ्य मानकों की जांच होती है।
अग्निवीरों को क्या मिलते हैं लाभ
अग्निवीर योजना के तहत भर्ती होने वाले युवाओं को कई सुविधाएं दी जाती हैं।
सेवा निधि पैकेज
चार साल की सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को एकमुश्त सेवा निधि पैकेज दिया जाता है, जिसकी राशि लगभग 11 लाख रुपये तक हो सकती है।
स्किल सर्टिफिकेट
सेना में सेवा के दौरान युवाओं को कई तकनीकी और व्यावसायिक कौशल सिखाए जाते हैं। सेवा समाप्त होने पर उन्हें स्किल सर्टिफिकेट दिया जाता है, जिससे उन्हें आगे नौकरी पाने में मदद मिलती है।
स्थायी नौकरी का मौका
अग्निवीरों के प्रदर्शन के आधार पर 25 प्रतिशत उम्मीदवारों को स्थायी रूप से भारतीय सेना में शामिल किया जाता है।
अन्य लाभ
- आकर्षक वेतन
- सेना का प्रशिक्षण
- अनुशासन और नेतृत्व कौशल
- देश सेवा का गौरव
आवेदन कैसे करें
अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर Agnipath या Agniveer Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- नया यूजर होने पर Registration करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन करें।
- जरूरी दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।
भर्ती की तैयारी कैसे करें
जानकारी के अनुसार, अगर आप अग्निवीर भर्ती में सफल होना चाहते हैं, तो अभी से तैयारी शुरू करना जरूरी है।
- शारीरिक तैयारी
- रोजाना दौड़ लगाएं
- एक्सरसाइज और योग करें
- संतुलित आहार लें
लिखित परीक्षा की तैयारी
- सामान्य ज्ञान पढ़ें
- गणित और रीजनिंग की प्रैक्टिस करें
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
जानकारी के बता दें कि भारतीय सेना में शामिल होना हर युवा के लिए गर्व की बात होती है। अग्निवीर योजना ने देश के युवाओं को सेना में सेवा करने का एक नया अवसर दिया है। अगर आप भी देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं और सेना की वर्दी पहनने का सपना देखते हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से पहले आवेदन जरूर करें।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र से राज्यसभा की तस्वीर साफ,जानें किस पार्टी से कौन निर्वाचित?



