पिछले कुछ दिनों से इंडिगो एयरलाइन को बहुत ही मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। इसी कारण से यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिसके चलते आज इंडिगो एयरलाइन की तरफ से एक बहुत बड़ा फैसला सुनाया गया है। जिसमे बताया जा रहा हैं कि जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल या रद्द हुई है, उनके लिए उचित व्यवस्था होगी।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि इंडिगो की परेशानी के चलते हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं अस्त-व्यस्त हो गईं। कई लोगों को अचानक होटल, टैक्सी और नए टिकटों पर अतिरिक्त खर्च भी करना पड़ा। ऐसे में अब जाकर इंडिगो अपने यात्रियों के लिए राहत भरा पैकेज लेकर आ रही है।
इंडिगो कि तरफ से मिला मुआवजा
इंडिगो एयरलाइन के द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार और DGCA के नियमों के अनुसार, प्रभावित यात्रियों को 5,000 से 10,000 रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा। लेकिन इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए फ्लाइट की दूरी राशि , टिकट के प्रकार और हुई असुविधा के आधार पर तय की जाएग और वो सभी यात्रियों इस मुआवजे का फयदा उठा सकते हैं।
10,000 रुपये का अतिरिक्त ट्रैवल वाउचर
इंडिगो एयरलाइन ने सबसे बड़ी राहत यह बताई है कि कंपनी उन यात्रियों को 10,000 रुपये तक का ट्रैवल वाउचर भी देगी, जिनकी फ्लाइट एक से ज्यादा बार बदली गई या फिर रद्द और जिन्हें यात्रियों को एयरपोर्ट पर कई घंटे इंतजार करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि यह ट्रैवल वाउचर 12 महीनों तक किसी भी फलाइट्स में इस्तेमाल किया जा सकता है। यात्री इस मुआवजे का फयदा घरेलू और अंतरास्ट्रीय दोनों तरीके से इंडिगो फ्लाइट में प्रयोग कर सकते हैं।
इंडिगो एयरलाइन का यह कदम उन यात्रियों के लिए खास है जिनकी यात्रा एक दम आखिरी समय में बिगड़ गई थीं।

यात्रियों को क्या करना होगा?
इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों से कहा है कि सभी यात्री जिनकी फ्लाइट कैंसिल होने के कारण प्रॉबलम हुई है वो अपने रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भेजे गए मैसेज चेक करें, जिससे वह इंडिगो एयरलाइन का लाभ सही समय पर उठा सके। क्योंकि इसी के माध्यम से कंपनी मुआवजा और ट्रैवल वाउचर क्लेम करने की प्रक्रिया और लिंक भेज रही है।
एयरलाइन कंपनी ने मांगी माफी
इंडिगो ने बयान में यात्रियों से माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि अचानक उड़ानें रद्द होने से परेशानी हुई, उसके लिए वह माफ़ी मांगती हैं। कंपनी ने कहा कि वह भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा नहीं होने देंगे, इसके लिए आंतरिक सिस्टम और ऑपरेशंस को बेहतर करने पर काम कर रही है।
इंडिगो के इस ऐलान से बड़ी संख्या में यात्रियों को सीधी मदद मिलेगी और उनके नुकसान की भरपाई आंशिक रूप से हो सकेगी।
[/expander_maker]



