IndiGo Flight Cancle: दरअसल, देशभर में पिछले कुछ दिनों से इंडिगो एयरलाइन काफी संकटों से जूझ रही है। जिसमें सबसे ज्यादा असर इंडिगो एयरलाइन पर पड़ रहा है। जिसकी भारतीय बाजार में 60% हिस्सेदारी है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि इंडिगो के नए नियम लागू होने के कारण से संचालन प्रणाली गड़बड़ा गई है। साथ ही यात्री ज्यादा होने के वजह से या तो फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं या फिर फ्लाइट्स को लेट किया गया। जिसमें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु से लेकर कोलकाता तक यात्रियों को काफी घंटों का इंतजार करना पड़ा।
सख्त निगरानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडिगो के संकट की पूरी जानकारी दी गई है। जिसमे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) खुद इस मामले पर नजर रख रहे है। PMO के अधिकारी इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स से सीधे संपर्क में हैं और उड़ानें जल्द सामान्य करने का दबाव बना रहे हैं।

नियमों में मांगी छूट
दरअसल, इंडिगो के CEO ने सरकार से 10 दिन का समय मांगा है, ताकि पूरी तरह से व्यवस्था को फिर से पहले जैसे ठीक किया जाए। वहीं, कंपनी का कहना है कि, नए पायलट ड्यूटी नियम (FDTL) बहुत सख्त हैं।जिससे पायलटों की शिफ्ट बनाने में दिक्कत हो रही है। इंडिगो ने इन नियमों में कुछ दिन की छूट मांगी है।
इंडिगो पर जुर्माना
सरकार का कहना है कि, यात्रियों की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां-जहां लापरवाही या नियमों का उल्लंघन हुआ है, वहां इंडिगो पर जुर्माना लग सकता है।
यात्रियों को राहत
सिविल एविएशन मंत्रालय और इंडिगो के बड़े अधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई। जिसमें फ्लाइट्स की स्थिति और यात्रियों को राहत देने के लिए चर्चा हुई है। मंत्रालय एयरपोर्ट के स्लॉट और विमानों की तैनाती की भी समीक्षा कर रहा है ताकि जल्द से जल्द सब कुछ ठीक हो सके।
ये भी पढ़ें: Indigo Flight Cancel: 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल,Indigo के CEO का पहला बयान,बताया कब तक ठीक होंगे हालात
[/expander_maker]



