IndiGo Refund: इंडिगो एयरलाइंस में पिछले कुछ दिनों से चल रही भयंकर परेशानी जो अब खत्म होते दिख रही है। दरअसल, तकनीकी खराबी और स्टाफ की कमी के कारण से सैकड़ों फ्लाइट रद्द करनी पढ़ीं। जिसमें हजारों से ज्यादा यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और सामान भी गायब हो गया था। बताया जा रहा है कि अब स्थिति में सुधर रही है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
यात्रियों को दिया रिफंड
दरअसल, नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कहना है कि अब यात्रियों को 610 करोड़ रूपये से ज्यादा का रिफंड दे दिया गया है। साथ ही 3000 से ज्यादा गायब बैग भी यात्रियों तक पहुंचा दिए गए हैं।
इंडिगो में सुधार
बता दें कि आज 7 दिसंबर को इंडिगो एयरलाइंस ने 1,650 से ज्यादा फ्लाइट्स चलाईं। जिसमे कंपनी का कहना है कि, 137 में से 137 डेस्टिनेशन पर परिचालन फिर से शुरू हो गया है। ऑन-टाइम परफॉर्मेंस (OTP) शनिवार को सिर्फ 30% था, जो आज बढ़कर करीब 75% तक पहुंच गया है। वहीं, इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स का कहना है कि 10 दिसंबर तक पूरा नेटवर्क पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।
यात्रियों का विशेष ख्याल
केंद्रीय उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने सभी एयरलाइंस और एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ बैठक की है। जिसमे उन्होंने इंडिगो को सख्त आदेश दिया है कि आज रात 8 बजे तक सभी कैंसल और लेट वाली फ्लाइटों का रिफंड पूरा कर दिया जाए। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों का विशेष ख्याल रखा जाए।

संकट अभी टला नहीं
हालांकि स्थिति में सुधार है, लेकिन अभी पूरी तरह से संकट टला नहीं है।
- आज 7 दिसंबर को 650 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं हैं।
- 6 दिसंबर को 850 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं।
- 5 दिसंबर को 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं थीं।
हालात में सुधार
बता दें कि यात्री अब राहत की सांस ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी गुस्से की बजाय उम्मीद भरे मैसेज आने लगे हैं। इसमे मंत्रालय का कहना है कि, स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही सब कुछ पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: इंडिगो संकट पर PMO की सख्त नजर, सरकार की सख्ती पर कंपनी ने मांगी मोहलत
[/expander_maker]



