मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बीती रात एक वीडियो वायरल हुआ था।
जिसमें असम के कछार जिले के युवक हुसैन अहमद मजूमदार को एक सहयात्री ने थप्पड़ जड़ दिया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि हुसैन को फ्लाइट अटेंडेंट सीट तक ले जा रही थीं, तभी अचानक एक यात्री ने उस पर हाथ उठा दिया।
यह वीडियो कल सोशल मीडिया पर छाया रहा और लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई।
वायरल वीडियो के बाद से गायब
अब इस वायरल वीडियो के अगले ही दिन से हुसैन के घर वाले उसकी तलाश में परेशान हैं।
बताया गया है कि युवक अपने घर कछार नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है।
परिवारजन लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।
सोशल मीडिया पर भी लोग घटना के बाद इंडिगो एयरलाइंस की भूमिका और पीड़ित को उचित सहायता न मिलने पर सवाल उठा रहे हैं।
रिश्तेदार भी परेशान
उनके एक रिश्तेदार जुबैरुल इस्लाम मजूमदार ने जानकारी के अभाव पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “जब हम उन्हें सिलचर की उड़ान में नहीं ढूंढ पाए, तो हमने स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया और यहां तक कि सिलचर एयरपोर्ट के पास उधारबंद पुलिस स्टेशन भी गए।
इंडिगो ने यात्री को किया अधिकारियों के हवाले
इस मामले ने न सिर्फ विमान यात्रा की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।
बल्कि मानसिक स्वास्थ्य और आपसी व्यवहार पर भी बहस छेड़ दी है।
इंडिगो ने आरोपी यात्री को सुरक्षा अधिकारियों के हवाले किया है।
लेकिन पीड़ित युवक की सुरक्षा और इसके बाद उसकी स्थिति पर स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आई।
यह भी पढ़ें: यौन शोषण मामला: प्रज्वल रेवन्ना पर फैसला कल, नेताओं की लिस्ट उड़ा देगी होश