Indigo Flight Cancel: इंडिगो एयरलाइन देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है। जिसमें इन दिनों गहरे संकटों से जूझ रही है। जिसमें क्रू सदस्यों और पायलटों की कमी के कारण FDTL यानि (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) नियमों को लागू करने में काफी दिक्कतों की वजह से कई दिनों से सैकड़ों फ्लाइट रद्द हो रही थीं, जिसके वजह से आज स्थिति सबसे ज्यादा खरब रही है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
यात्रियों को हुई परेशानी
बता दें कि आज शुक्रवार को इंडिगो ने एक ही दिन में 1000 से ज्यादा भी फ्लाइट्स रद्द कर दीं हैं। दरअसल, यह कंपनी की रोजाना होने वाली कुल उड़ानों का आधा से भी ज्यादा हिस्सा है। जिसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई समेत लगभग सभी बड़े एयरपोर्ट पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
यात्रियों से मांगी माफी
दरअसल, इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने पहली बार यात्रियों से माफी मांगी है। उनका कहना है कि मैं इसके लिए तहे दिल से सभी यात्रियों से माफी मांगता हूं। साथ ही आज इतनी ज्यादा फ्लाइट्स इसलिए रद्द करनी पढ़ीं क्योंकि कंपनी का पूरा सिस्टम रिबूट यानि (रीसेट) किया जा रहा है। जिसके वजह से नए क्रू रोस्टर और शड्यूल को लागू करने के लिए यह फैसला जरूरी था।
बता दें कि सबसे अच्छी खबर यह है कि केंद्र सरकार ने इंडिगो के साथ साथ सभी एयरलाइंस को बड़ी राहत दी है। जिसमे सरकार ने नया नियम वापस ले लिया। जिसमें हर हफ्ते क्रू को 48 घंटे की छुट्टी देना जरूरी है। इससे इंडिगो को काफी राहत मिली है।
CEO ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि कंपनी रात–दिन मेहनत कर रही है। जिसमें 10, 15 दिसंबर बीच सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। जिसके बाद फ्लाइट चालू हो जाएगी।

यात्रियों से की अपील
- बता दें कि जिनकी फ्लाइट रद्द हो चुकी है, कृपया एयरपोर्ट न आएं।
- अपनी फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस इंडिगो की वेबसाइट या ऐप पर जरूर चेक करें।
- कैंसिल फ्लाइट का पूरा रिफंड या मुफ्त री-बुकिंग का ऑप्शन भी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: इंडिगो में क्रू की कमी से 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, संशोधित शेड्यूल लागू
[/expander_maker]



