Indonesia Ferry Fire: इंडोनेशिया में समंदर के बीच जहाज (नाव) में भीषण हादसा हुआ। इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी तट पर “के एम बार्सिलोना” नाव में अचानक से भीषण आग लग गई। इस नाव में करीब 300 लोग सवार थे, लोगों ने जैसे ही नाव में आग लगी देखी, तो वहां अफरा-तफरी सी मच गई। नाव में सवार लोग अपनी जान बचाने के लिए समंदर में कूद पड़ें।
18 लोग हुए घायल
खबरों के मुताबिक इस नाव में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. जैसे ही आग लगने की जानकारी इंडोनेशिया को मिली, तो वहां की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गई और नाव में सवार यात्रियों की जान बचाने लगी। मिली जानकारी के अनुसार, अब तक टीम ने लगभग दर्जनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 18 लोग बुरी तरह से घायल हो गए है, लेकिन अभी तक किसी भी व्यक्ति की मौत की पुष्टि नहीं की गई है।
सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल
समंदर का खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हो गया और नाव में आग लगने की घटन का वीडियो जब से सोशल मीडिया पर डाला गया है। यहां तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नाव में लगी आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही है और धुआ भी काफी अधिक निकल रहा है। वीडियो में लोगों की मदद की आवाज भी सुनाई दे रही है।
मछुआरों ने बचाई जान
तट के पास मौजूद मछुआरे ने जब नाव में लगी आग को देखा तो वह भी मदद के लिए आगे आए, लेकिन नाव में सवार लोगों की संख्या काफी अधिक होने के चलते मछुआरे हालात को हालात संभाल नहीं पाएं। लेकिन फिर भी मछुआरों की मदद से कुछ यात्रियो को सुरक्षित किनारे तक पहुंचा गया।
फिलहाल अभी प्रशासन की ओर से बचाव कार्य तेजी कर दिया गया है और बाकी लोगों को भी नाव से सुरक्षित निकालने की कोशिशें की जा रही है।
तट पर हुए इस भीषण हादसा से एक बार फिर समुद्री यात्रा की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए है। नाव में गई आग के पीछे की असली वजह जानने के लिए जांच एजेंसियां भी जुट गई है।