Controversial Statement on Kanwar Yatra: सावन के महीने में जहां पूरा देश शिव भक्ति में डूबा है। वही, उत्तर प्रदेश के जिला संभल से समाजवादी पार्टी सपा के विधायक इकबाल महमूद के बयान ने तूफान मचा दिया है। उन्होंने विवादित बयान ने कावड़ यात्रा को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है। आइए जानते हैं सपा विधायक इकबाल महमूद ने कावड़ यात्रा को लेकर क्या कहा
इकबाल महमूद का कांवड़ यात्रा को लेकर विवादित बयान
मीडिया से बातचीत के दौरान इकबाल महमूद ने कहा कि इस कावड़ यात्रा में सच्चे शिव भक्त से ज्यादा गुंडे मवाली ही नजर आ रहे हैं। यह लोग यात्रा की जगह केवल सड़को पर तोड़फोड़ और उधम कर रहे हैं। इनके चेहरे पर केवल गुंडई नजर आ रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को जेल भेजा जाए। उन्होंने सरकार से इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
मुजफ्फरनगर का हालिया घटना का जिक्र
इकबाल महमूद ने मुजफ्फरनगर की हालिया घटना के बारे कहा कि कावड़ियों ने एक स्कूल वैन में तोड़पफुड़ की थी। ऐसे में उन्होंने दावा किया कि इस तरह की हरकतें कावड़ यात्रा की पवित्रता पर सवाल उठती है।
साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि यह लोग धर्म के नाम पर पुण्य नहीं कमा रहे बल्कि दूसरे लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

कावड़ यात्रियों के लिए अलग व्यवस्था का दावा
इकबाल महमूद ने व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कि अगर 2027 में सपा की सरकार बनी तो कावड़ यात्रा के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी ताकि रस्ते बंद न हो।
उन्होंने योगी सरकार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि वह कावड़ यात्रा में फूलों की बारिश करवाते हैं, लेकिन वह हज यात्रियों के लिए ऐसा कुछ नहीं करते हैं।
पहले भी इकबाल महमूद के बयानों में कांवड़ यात्रा को लेकर विवाद हो चुका है और इस बार इकबाल महमूद के बयान से सियासी राजनीति और भी अधिक गरमा गई है।

प्रशासन ने उठाए सख्त कदम
उत्तर प्रदेश सरकार ने कावड़ यात्रा को लेकर उपद्रव रोकने के लिए सख्त कदम उठाए है।
लाठी, त्रिशूल और बिना लाइसेंस वाली बाइक पर प्रतिबंध लगाया गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कावड़ियों का समर्थन करते हुए कहा कि कुछ उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।



