पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बयान: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री Khawaja Asif के एक विवादित बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है। जो मंत्री कुछ समय पहले तक इजरायल के खिलाफ तीखे बयान दे रहे थे, वही अब इजरायल की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद शांत नजर आ रहे हैं। अब इस पूरे घटनाक्रम ने पाकिस्तान की वैश्विक छवि और उसकी कूटनीतिक रणनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, पाकिस्तान इस समय खुद को United States और Iran के बीच संभावित शांति वार्ता का मध्यस्थ बताने की कोशिश कर रहा है। लेकिन रक्षा मंत्री के बयान ने इस प्रयास को कमजोर कर दिया है।
क्या था ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान?
ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इजरायल को लेकर बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। जिसमें उन्होंने Israel को “मानवता के लिए अभिशाप” और “कैंसर” तक कह दिया। उनके बयान में गाजा और लेबनान में हो रही हिंसा को लेकर गुस्सा साफ झलक रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि जब इस्लामाबाद में शांति की बात हो रही है, उसी समय इजरायल निर्दोष लोगों पर हमले कर रहा है। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद ख्वाजा आसिफ ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक मामला काफी आगे बढ़ चुका था।
इजरायल ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
इजरायल ने इस बयान को बेहद गंभीरता से लिया। प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu के कार्यालय की ओर से बयान जारी कर इसे “आपत्तिजनक” और “अस्वीकार्य” बताया गया। वहीं इजरायल के विदेश मंत्री Gideon Sa’ar ने भी पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि जो देश खुद को शांति का मध्यस्थ बताता है, उसके मंत्री इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते।इजरायल ने साफ कहा कि इस तरह की भाषा न सिर्फ नफरत फैलाती है बल्कि शांति प्रयासों को भी नुकसान पहुंचाती है।
पाकिस्तान की छवि पर पड़ा असर
दरअसल इस पूरे विवाद ने पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाया है। एक तरफ पाकिस्तान खुद को शांति वार्ता का अहम खिलाड़ी बता रहा है, वहीं दूसरी तरफ उसके मंत्री के बयान ने उसकी निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि कूटनीति में शब्दों का बहुत महत्व होता है। अगर कोई देश शांति की बात करता है, तो उसके नेताओं की भाषा भी उसी के अनुरूप होनी चाहिए।
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर भी पड़ सकता है असर
पाकिस्तान इस समय United States और Iran के बीच संवाद को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद में दोनों देशों के प्रतिनिधियों की बैठक भी प्रस्तावित है, लेकिन इजरायल इस भूमिका को लेकर पहले ही असहज है। ऐसे में ख्वाजा आसिफ के बयान ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। जिसमें कई एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इस तरह के विवाद जारी रहते हैं, तो पाकिस्तान के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाना मुश्किल हो सकता है।
इजरायल-पाकिस्तान संबंध पहले से ही तनावपूर्ण
अब ऐसे में ध्यान देने वाली बात यह है कि पाकिस्तान अभी तक इजरायल को एक देश के रूप में मान्यता नहीं देता है। दोनों देशों के बीच कोई औपचारिक राजनयिक संबंध भी नहीं हैं। ऐसे में इस तरह के बयान संबंधों को और खराब कर सकते हैं। इजरायल पहले ही पाकिस्तान पर भरोसा न करने की बात कह चुका है।
बयान हटाने के बाद खामोशी क्यों?
इजरायल की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद ख्वाजा आसिफ की ओर से कोई नया बयान सामने नहीं आया है। जो मंत्री पहले लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय थे, अब पूरी तरह शांत नजर आ रहे हैं। यह बदलाव इस बात का संकेत माना जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार इस विवाद को और बढ़ाना नहीं चाहती।
कूटनीति में भाषा का महत्व
इस पूरे मामले से एक बड़ी सीख सामने आती है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भाषा का बहुत बड़ा महत्व होता है। जब कोई देश खुद को शांति का समर्थक बताता है, तो उसके नेताओं के शब्द भी उसी दिशा में होने चाहिए। आक्रामक भाषा न सिर्फ विवाद को बढ़ाती है बल्कि देश की विश्वसनीयता को भी कम करती है।
अब आगे क्या होगा?
दरअसल अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान इस मामले में कोई आधिकारिक सफाई देगा या नहीं। साथ ही यह भी देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद का अमेरिका-ईरान वार्ता पर क्या असर पड़ता है। इजरायल पहले ही अपना रुख साफ कर चुका है कि उसे पाकिस्तान की भूमिका पर भरोसा नहीं है। ऐसे में आने वाले दिनों में कूटनीतिक गतिविधियां और तेज हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बड़ा बदलाव, यहां जानें आपके शहर का ताजा रेट लिस्ट




