Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (20) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (13) Asia Cup 2025 (15) astrology (80) Astrology news (19) Bhopal (16) Bihar Politics (25) BJP (34) Bollywood (36) Bollywood News (16) breaking news (29) congress (17) cricket news (28) daily horoscope (99) Delhi News (13) Delhi Pollution (17) donald trump (29) horoscope (83) horoscope today (28) india (25) indian army (13) India News (20) Indian Politics (19) indian railways (19) india vs pakistan (15) Kal Ka Rashifal (18) khaber aaj ki (507) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) Narendra modi (26) operation sindoor (32) pakistan (17) PM Modi (46) rahul gandhi (15) Rashifal (79) sports news (14) today horoscope (16) top news (73) uttar pradesh news (13) vedic astrology (39) viral video (22) women empowerment (13) zodiac signs (67)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • Others

    अन्य..

Home » Jack Dorsey: AI का असर या रणनीतिक बदलाव? Jack Dorsey की Block ने 4 हजार नौकरियां खत्म कीं
ग्लोबल / इंटरनेशनल

Jack Dorsey: AI का असर या रणनीतिक बदलाव? Jack Dorsey की Block ने 4 हजार नौकरियां खत्म कीं

Shakshi RajBy Shakshi Raj27/02/2026Updated:02/03/20265 Mins Read
ट्व‍िटर को-फाउंडर रहे जैक डोर्सी ने छांट दी आधी कंपनी
ट्व‍िटर को-फाउंडर रहे जैक डोर्सी ने छांट दी आधी कंपनी

Jack Dorsey: गुरुवार की शाम टेक और फिनटेक दुनिया में अचानक हलचल मच गई. ट्विटर के सह-संस्थापक Jack Dorsey की कंपनी Block, Inc. ने करीब 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान कर दिया. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कंपनी ने इस फैसले के पीछे किसी आर्थिक संकट को नहीं, बल्कि Artificial Intelligence (AI) के बढ़ते इस्तेमाल को वजह बताया. जहां कर्मचारियों के लिए यह फैसला अचानक और भावनात्मक झटका था, वहीं निवेशकों ने इसे “रणनीतिक बदलाव” करार दिया और कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली.

क्या है पूरा मामला?

Block, जो डिजिटल पेमेंट्स, कैश ऐप और अन्य फिनटेक सेवाओं के लिए जानी जाती है, पिछले कुछ वर्षों में लगातार विस्तार कर रही थी. कंपनी का प्रदर्शन भी संतोषजनक बताया जा रहा था. लेकिन इसके बावजूद अचानक इतनी बड़ी छंटनी ने कई सवाल खड़े कर दिए. रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने लगभग अपनी आधी वर्कफोर्स घटाने का फैसला लिया है. कंपनी का तर्क है कि AI और ऑटोमेशन के जरिए कई प्रक्रियाएं अब तेजी और कम लागत में पूरी की जा सकती हैं.

AI बना वजह?

कंपनी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, Block ने पिछले एक साल में AI टूल्स और ऑटोमेशन सिस्टम में भारी निवेश किया है. जैसे :

  • ग्राहक सेवा में चैटबॉट
  • डेटा एनालिटिक्स में मशीन लर्निंग
  • फ्रॉड डिटेक्शन में AI एल्गोरिद्म
  • कोडिंग में ऑटोमेटेड टूल्स

इन बदलावों से कई पारंपरिक भूमिकाओं की जरूरत कम हो गई है.

विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है. आने वाले समय में टेक कंपनियां AI के जरिए लागत कम करने और उत्पादकता बढ़ाने पर और जोर देंगी.

कर्मचारियों के लिए झटका

कई कर्मचारियों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी और दुख जाहिर किया. कुछ ने लिखा कि कंपनी ने अचानक ईमेल के जरिए छंटनी की सूचना दी.
एक पूर्व कर्मचारी ने कहा, “हमने कंपनी की ग्रोथ में योगदान दिया, लेकिन AI के नाम पर हमें हटा दिया गया.” हालांकि कंपनी ने प्रभावित कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज और कुछ महीनों का वेतन देने की घोषणा की है.

निवेशकों की प्रतिक्रिया

छंटनी की खबर के बाद Block के शेयरों में उछाल देखा गया. निवेशकों का मानना है कि AI के जरिए लागत घटाकर कंपनी भविष्य में ज्यादा मुनाफा कमा सकती है. वहीं, एक मार्केट एनालिस्ट ने कहा, “यह कदम कंपनी को लंबे समय में प्रतिस्पर्धी बनाएगा.”

क्या AI सच में नौकरियां ले रहा है?

यह सवाल अब वैश्विक बहस का विषय बन चुका है, की AI के फायदे और नुकसान क्या है. AI के कई फायदे है, उनमे से कुछ जैसे तेज काम, कम लागत, कम मानवीय गलती और 24/7 उपलब्धता से कंपनी को काफी सुविधा हो रही है. लेकिन AI के कई नुकसान भी देखे जा रहे हैं जैसे पारंपरिक नौकरियों में कमी, स्किल गैप बढ़ना और सामाजिक असमानता. विशेषज्ञों का मानना है कि AI पूरी तरह नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि काम की प्रकृति बदलेगा. जो लोग नई तकनीक सीखेंगे, उनके लिए नए अवसर भी पैदा होंगे.

टेक इंडस्ट्री में छंटनी का ट्रेंड

पिछले कुछ वर्षों में कई बड़ी टेक कंपनियों ने छंटनी की है. महामारी के दौरान हुई तेज हायरिंग के बाद अब कंपनियां लागत संतुलन की कोशिश कर रही हैं.
Block का फैसला इसी व्यापक ट्रेंड का हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन AI को खुलकर वजह बताना इसे अलग बनाता है.

Jack Dorsey पहले भी अपने साहसी फैसलों के लिए जाने जाते रहे हैं.ट्विटर से अलग होने के बाद उन्होंने Block पर पूरा ध्यान केंद्रित किया. उनकी सोच है कि टेक्नोलॉजी के जरिए फाइनेंशियल सिस्टम को अधिक कुशल और पारदर्शी बनाया जाए और AI को अपनाना इसी रणनीति का एक हिस्सा माना जा रहा है.

AI-First कंपनियों का नया दौर

टेक इंडस्ट्री में अब “AI-First Company” बनने की होड़ लगी हुई है. इसका मतलब है कि कंपनियां हर विभाग कस्टमर सर्विस, मार्केटिंग, डेटा प्रोसेसिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और यहां तक कि HR में AI का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं.
Block का यह कदम संकेत देता है कि आने वाले वर्षों में कंपनियां कम कर्मचारियों के साथ ज्यादा काम करने की रणनीति अपना सकती हैं. इससे लागत तो घटेगी, लेकिन रोजगार बाजार पर दबाव बढ़ सकता है.

क्या यह महामारी के बाद का असर है?

कोविड-19 महामारी के दौरान टेक कंपनियों ने तेजी से हायरिंग की थी. डिजिटल पेमेंट्स, ऑनलाइन शॉपिंग और रिमोट वर्क के बढ़ने से कंपनियों का विस्तार हुआ। लेकिन जैसे-जैसे बाजार सामान्य हुआ, कंपनियों को लागत संतुलित करने की जरूरत महसूस हुई.
विश्लेषकों का मानना है कि Block की छंटनी केवल AI की वजह से नहीं, बल्कि महामारी के दौरान हुई ओवर-हायरिंग का भी परिणाम हो सकती है. हालांकि कंपनी ने AI को मुख्य कारण बताकर इस कदम को भविष्य की रणनीति से जोड़ दिया है.

कर्मचारियों के लिए क्या संदेश?

विशेषज्ञों का कहना है कि यह समय स्किल अपग्रेड करने का है. AI और डेटा साइंस सीखना, ऑटोमेशन टूल्स की समझ और डिजिटल स्किल्स में सुधार करना. जो लोग तकनीक के साथ कदम मिलाएंगे, उनके लिए भविष्य में बेहतर अवसर हो सकते हैं.

हालाँकि,AI के बढ़ते प्रभाव के साथ सरकारों के सामने भी चुनौती है.जैसे, रोजगार सृजन, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और सामाजिक सुरक्षा योजनाएं. अगर समय रहते तैयारी नहीं की गई, तो बेरोजगारी की समस्या बढ़ सकती है.

 

 

Read Related News : दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल-सिसोदिया बरी, कोर्ट के फैसले के बाद भावुक हुए पूर्व CM

AI Impact Jobs Block Layoffs Jack Dorsey News
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Shakshi Raj

A passionate Content Writer with hand on experience in creating a SEO Friendly content. Turning a Complex topics into Simple articles that connect with readers.

Related Posts

Kharg Island

Kharg Island: खार्ग आइलैंड पर बढ़ा तनाव, जानें ईरान के तेल भंडार का सबसे बड़ा ठिकाना क्यों है खास?

14/03/2026
KC 135 Plane

US KC-135: इराक में अमेरिकी KC-135 विमान क्रैश, ईरान समर्थित ग्रुप ने ली हमले की जिम्मेदारी

13/03/2026
ईरान-इजराइल युद्ध

Iran Israel War: Iran-Israel टकराव तेज,तेहरान और बेरूत पर एयरस्ट्राइक,अमेरिका ने जारी किया B-52 का वीडियो

06/03/2026
News
नोरा फतेही ने ‘सरके चुनर’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही ने ‘सरके चुनर’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी,बोलीं- बिना अनुमति इस्तेमाल हुई मेरी इमेज,मेरा करियर दांव पर

19/03/2026
युद्ध के बीच सोना–चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट

Gold Silver Rate Today’s: युद्ध के बीच सोना–चांदी के दाम में आई बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट की लिस्ट

19/03/2026
Royal Challengers Bengaluru

RCB फिर बनेगी चैंपियन? IPL 2026 को लेकर AB de Villiers का बड़ा दावा, Royal Challengers Bengaluru के खिताब पर जताया भरोसा

19/03/2026
Hindu Nav Varsh 2026

Hindu Nav Varsh 2026: 13 महीनों का होगा हिंदू नववर्ष, गुरु-मंगल की जोड़ी से 4 राशियों की किस्मत चमकेगी

18/03/2026
chaitra navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: इस बार क्यों बदली नवरात्रि की तारीख? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

18/03/2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board Result: इंतजार खत्म? 10वीं-12वीं रिजल्ट की डेट का ऐलान जल्द, टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू

18/03/2026
आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 March 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

17/03/2026
जानें किसने लिखा है नोरा फतेही-संजय दत्त वाला अश्लील गाना

Sarke Chunri Teri Sarke: जानें किसने लिखा है नोरा फतेही-संजय दत्त वाला अश्लील गाना? कौन हैं सिंगर मंगली

17/03/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.