Bishnah School Bus Crash: जम्मू के रिंग रोड में स्थित बिश्नाह इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि, परगवाल क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल बस पिकनिक से लौट रहे थे। इसी दौरान स्कूल बस काफी स्पीड से मोड़ पर बेकाबू होकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। वहीं, इस हादसे में 25 से ज्यादा छात्र और 6 शिक्षक घायल हो गए हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
दरअसल, बस की स्पीड इतनी तेज थी। मोड़ पर पहुंचते ही बस ड्राइवर बेकाबू हो गया और बस सीधे डिवाइडर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई। वहीं, हादसे के बाद ही मौके पर चीख पुकार मच गई।
घटना के बाद ही स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। बस के शीशे तोड़े और बच्चों व शिक्षकों को बाहर निकाला गया। जिसमें कई बच्चे डर और चोट के वजह से रो रहे थे।
25 से 30 बच्चे घायल
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को लेकर नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, जम्मू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि, हादसे में शिक्षकों और रसोइए सहित 25 से 30 बच्चे घायल हुए हैं।

घायलों की हालत स्थिर
बताया जा रहा है कि, मामूली रूप से घायल बच्चों को उपचार के बाद बिश्नाह अस्पताल में ही उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। बता दें कि, सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।
तेज रफ्तार का कारण
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमें जांच में पता चला है कि, बस के तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। प्रशासन ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और स्कूल बसों की सुरक्षा पर सख्ती से नियम लागू करने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, चॉकलेट का लालच देकर 2 बहनों का अपहरण, ऑटो चालक ने की हैवानियत
[/expander_maker]



