Horoscope 21 January 2025: 21 जनवरी 2026 बुधवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
मेष राशि वालों आज आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। धन आने के कई रास्ते खुलेंगे। नौकरी में उच्च पद मिल सकता है। सायंकाल में व्यस्तता रहेगी।
वृष
वृष राशि वालों आज संपत्ति और सुख में बढ़ोतरी होगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। बुजुर्गों से धन लाभ का हो सकता है। नौकरी में उन्नति के साथ स्थानांतरण संभव है।
मिथुन
मिथुन राशि वालों नौकरी में ऊंचा पद मिलने का योग है। संतान से अच्छी खबर आएगी। जीवन स्तर ऊंचा होगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अपना आलस्य छोड़ें।
कर्क
कर्क राशि वालों पश्चिम दिशा की यात्रा हो सकती है। संतान का सुख बढ़ेगा। दोस्तों से मदद मिलेगी। शाम से पढ़ाई में मन लगेगा।
सिंह
सिंह राशि वालों घर में मांगलिक कार्य होंगे। मित्रों से व्यवसाय में नए रास्ते खुलेंगे। अचानक बड़ी धनराशि मिल सकती है। खान-पान पर ध्यान रखें।

कन्या
कन्या राशि वालों काम में ज्यादा मेहनत रहेगी। आय बढ़ेगी। बौद्धिक कार्यों से लाभ होगा। संतान की शिक्षा में सफलता होगी। शाम को संपत्ति से आय संभव है।
तुला
तुला राशि वालों इच्छा के विरुद्ध काम मिल सकता है। परिवार में सुख रहेगा। अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। अधिकारियों का साथ मिलेगा। शाम में धार्मिक पढ़ाई में रुचि रहेगी।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों माता का आशीर्वाद मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। संतान और बौद्धिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु
धनु राशि वालों कार्यक्षेत्र में कठिनाई रहेगी। परिश्रम ज्यादा रहेगा। संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। भाइयों से मतभेद हो सकती है। सायंकाल निकट यात्रा होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर
मकर राशि वालों आज भाग्य का उदय होगा। धन, कर्म और कीर्ति बढ़ेगी। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। सफलता और हर्ष रहेगा।
कुंभ
कुंभ राशि वालों अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति विस्तार से आय बढ़ेगी। क्रोध से बचें। शाम में धार्मिक कार्य या यात्रा है।
मीन
मीन राशि वालों दिन मिश्रित रहेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी। संपत्ति सुधार में खर्च। मित्रों-रिश्तेदारों का आगमन। देश-विदेश से अच्छी खबर मिलेगी। निवेश का अच्छा समय है।
ये भी पढ़ें: Gold Price Today: सोने–चांदी के कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी, यहां जानें इसकी मुख्य वजहें



