उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक कुएं से सिर कटी लाश मिलने से सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि शव की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले को सुलझते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के पीछे के असली आरोपी पूर्व प्रधान संजय पटेल, उसका भतीजा संदीप पटेल और साथी प्रदीप अहिरवार ने मिलकर यह हत्या की थी।
पुलिस की जांच के मुताबिक, महिला के साथ अवैध संबध और शादी का दबाव के कारण हत्या की वजह सामने आई है।
कुएं में मिले लाश के टुकड़े
टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव में एक किसान ने अपने ही खेत के कुएं में दो बोरियां तैरती देखी। बोरी में 33, 35 साल की महिला की लाश के सात टुकड़े मिले, लेकिन लाश के साथ सिर और पैर गायब थे। इस घटना से गांव में डर का माहौल फैल गया है। पुलिस ने फौरन कुआं खाली कराया तभी एक और बोरी में लाश का हाथ मिला। सिर और पैरों का न होने के कारण से पुलिस को बहुत मुश्किल हुई।
पुलिस ने की काफी मेहनत
पुलिस ने फौरन 10 टीम बनाई और 100 से ज्यादा गांव में छानबीन की। 200 से ज्यादा CCTV फुटेज देखे और हजार से ज्यादा पोस्टर चिपकाए। पुलिस के पास एक युवक पोस्टर देखने के बाद आया और पुलिस को बताया कि मेरी बहन रचना यादव पिछले 4 दिनों से गायब है। इसके बाद महिला की पहचान टीकमगढ़ की रचना यादव के रूप में हुई है।
अफेयर्स की वजह से की हत्या
जांच के मुताबिक यह हत्या तब हुई जब रचना पूर्व प्रधान संजय से मुलाकात हुई थी। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। रचना ने संजय पर शादी और पैसे के लिए प्रेशर करती थी, जिससे तंग आकर संजय ने अपने भतीजे संदीप और अपने साथी प्रदीप के साथ मिलकर यह हत्या की। तीनों ने बड़ी बेहरमी से हत्या कर लाश के टुकड़े किए और कुएं में फेंक दिए।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पहले संजय और संदीप को गिरफ्तार किया। दोनों ने जुर्म कबूल कर साजिश का खुलासा किया। तीसरा आरोपी प्रदीप फरार था, जिस पर 25,000 रुपये का इनाम था। मुठभेड़ के दौरान प्रदीप के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हथियार और गोलियां बरामद कीं।
रचना का दुखद अंत
रचना की पहली शादी टूटने और दूसरा पति खोने के बाद वह संजय के संपर्क में आई थी। ससुराल के खिलाफ मुकदमे की पैरवी के दौरान शुरू हुआ यह रिश्ता उसकी मौत की वजह बन गया। पुलिस का दावा है कि जल्द ही रचना का सिर और पैर भी बरामद हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बिहार दौरा के दौरान जनता को किया संबोधित, विधानसभा चुनाव 2025 में BJP का बना बड़ा मुद्दा