Weather Alert: भारत के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 और 9 दिसंबर के लिए शीतलहर और घने कोहरे को लेकर बड़ा अपडेट जारी कर दिया है। उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वोत्तर राज्यों में शरद मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
IMD के मुताबिक, देश के कई राज्यों में तापमान तेजी के साथ गिर रहा है और लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली–NCR में कोल्ड वेव का अलर्ट
इन दिनों राजधानी में रह रहे लोगों को वायु गुणवत्ता बेहद खराब और ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली के कई हिस्सों में IMD ने शीतलहर की स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है।
वही, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह और देर रात के समय तेज ठंड और हल्के कोहरे की संभावना है।
राजस्थान में आंशिक बादल और शुष्क मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बने रहने की उम्मीद जताई गई है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी सकता है।
झारखंड के 11 जिलों में येलो अलर्ट
IMD के मुताबकि, झारखंड में शीतलहर से स्थिति बिगड़ रही है। रांची मौसम केंद्र ने 11 जिलों—गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, बोकारो और खूंटी में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार में घना कोहरा की चेतावनी
बिहार के कई जिलों में भी अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटे के दौरान रात के समय तापमान 5 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि दिन का तापमान 24–28 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। सुबह और शाम के समय दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित होने की संभावना है।
पंजाब और हरियाणा में ठंड का प्रकोप
मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के फरीदकोट में तापमान 4.4 डिग्री और हरियाणा के नारनौल में 4.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो दोनों राज्यों के सबसे ठंडे स्थान की लिस्ट का हिस्सा बने। अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी इन क्षेत्रों में ठंड और कोहरा का कहर बढ़ सकता है।
वही, मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 4–5 दिनों तक घना कोहरा छाया रहने की चेतावनी जारी की है।
ये भी पढ़ें: इंडिगो संकट में राहत, काफी दिन की अफरा-तफरी के बाद इंडिगो की 1650 फ्लाइट ट्रैक पर
[/expander_maker]



