Rashifal 11 March 2026: 11 मार्च 2026 बुधवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। क्रोध में लिए गए फैसले आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसलिए किसी भी बड़े निर्णय को लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। नौकरी में बदलाव के संकेत मिल सकते हैं और इससे भविष्य में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिसका सही दिशा में उपयोग करने से सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों का मन आज प्रसन्न रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। नौकरी में बदलाव के योग बन सकते हैं और इससे आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि काम का बोझ भी बढ़ सकता है। मेहनत के दम पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आपको ऑफिस और निजी जीवन दोनों में अपने अहंकार को नियंत्रण में रखना होगा। बातचीत करते समय संयम और धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है, हालांकि जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मन में बेचैनी और चिंता का भाव बना रह सकता है, लेकिन आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र बदलने की संभावना बन रही है, इसलिए सतर्क रहें। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। किसी मित्र की मदद से व्यापार में लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के मन में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। निजी जीवन में भी कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में फैसले सोच-समझकर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा और पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभदायक साबित हो सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा और बेवजह के गुस्से से बचना होगा। व्यापार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जिन्हें स्वीकार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आपका मन प्रसन्न रहेगा और प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और घर का माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। हालांकि काम के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको ऐसा अवसर मिल सकता है, जहां आप अपनी प्रतिभा और काबिलियत को साबित कर सकेंगे। धैर्य और संयम बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा। व्यापार में विस्तार के योग बन सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा और आर्थिक लाभ के अवसर भी सामने आ सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में आज थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। चंद्रमा की स्थिति के कारण मन में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। माता की सेहत का खास ध्यान रखें। पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए अपने बजट को नियंत्रित रखना जरूरी होगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन कला और रचनात्मक कार्यों में अच्छा रहने वाला है। नए अवसर मिल सकते हैं, जो आपके करियर के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और रोमांस के अवसर मिलेंगे। हालांकि नौकरी में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चों से बचने की कोशिश करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज मजबूत रहेगा। घर में धार्मिक या शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है, जिसमें खर्च बढ़ सकता है। घर की सजावट या मरम्मत से जुड़े कार्यों पर भी धन खर्च होने की संभावना है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और मेहनत से स्थिति बेहतर हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों का आत्मविश्वास आज अच्छा रहेगा और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। हालांकि दिनभर भागदौड़ बनी रह सकती है। जीवन में कुछ नई चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं, इसलिए सावधानी से कदम उठाएं। आर्थिक मामलों में बजट बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
ये भी पढ़ें: ‘मिडिल ईस्ट संकट का असर देशवासियों पर न पड़े…’, PM मोदी ने दिया निर्देश; कैबिनेट में कई अहम फैसले मंजूर



