Rashifal 14 February 2026: 14 फरवरी 2026 शनिवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष
मेष राशि वालों आज ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम पूरे होंगे और ऑफिस में तारीफ मिल सकती है। खर्च सोच-समझकर करें।
वृषभ
वृषभ राशि वालों आज दिन शांत और स्थिर रहेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
मिथुन
मिथुन राशि वालों आज आपकी किस्मत साथ देगी। पढ़ाई, इंटरव्यू और नई शुरुआत के लिए समय अच्छा है। आय के नए मौके मिल सकते हैं।
कर्क
कर्क राशि वालों आज थोड़ा संभलकर चलें। अचानक खर्च या रुकावट आ सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से राहत मिलेगी।
सिंह
सिंह राशि वालों साझेदारी और रिश्तों में फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बढ़ेगा। गुस्से से बचें।

कन्या
कन्या राशि वालों धन और बचत पर ध्यान रहेगा। ऑफिस में सराहना मिलेगी और घर में शांति बनी रहेगी।
तुला
तुला राशि वालों मेहनत ज्यादा रहेगी लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। सेहत और दिनचर्या का ध्यान रखें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में नए मौके मिल सकते हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा।
धनु
धनु राशि वालों रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और परिवार से खुशखबरी मिल सकती है।
मकर
मकर राशि वालों घर-परिवार के कामों में समय जाएगा। करियर धीमा लग सकता है, धैर्य रखें।
कुंभ
कुंभ राशि वालों संपर्क और बातचीत से लाभ होगा। छोटी यात्रा और धन लाभ के योग हैं।
मीन
मीन राशि वालों आज आपका दिन शांत रहेगा। आराम करें, खर्च पर नियंत्रण रखें और भविष्य की योजना बनाएं।
ये भी पढ़ें: नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश-बर्फबारी और आंधी का अलर्ट जारी



