Rashifal 20 February 2026: 20 फरवरी 2026 शुक्रवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों आज पर्सनल ग्रोथ पर ध्यान दें। सकारात्मक सोच रखें और अपनी स्किल्स पर भरोसा करें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और दिन खुशियों भरा होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों काम पर फोकस करें और बेकार की बातों से दूर रहें। परिवार या पार्टनर की सलाह फायदेमंद रहेगी। नए अवसर मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों आज दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। बीच-बीच में आराम करना जरूरी है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों आज काम ज्यादा रहेगा और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। तनाव न लें और काम-जीवन संतुलन बनाए रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। काम, पैसा और प्रेम जीवन में बदलाव संभव है। तनाव कम करने के लिए ध्यान करें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों निवेश की सही योजना बनाएं और सेहत पर ध्यान दें। आलस से बचें और काम समय पर पूरा करें।
तुला राशि
तुल राशि वालों काम में देरी से सीनियर नाराज हो सकते हैं। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। बाहर का खाना कम खाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों सेहत का जरूर ध्यान रखें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों प्रेम संबंधों की समस्या दूर होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा और धन लाभ के संकेत हैं। थोड़ा तनाव भी रह सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों पुराने निवेश से उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन नई डील से फायदा हो सकता है। योग और फिटनेस पर ध्यान दें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं। खर्चों को नियंत्रित रखें और करियर में आगे बढ़ने के लिए मेहनत बढ़ाएं।
मीन राशि
मीन राशि वालों आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें: AI-पावर्ड भारत-विस्तार लॉन्च, किसानों के लिए क्यों वरदान, यहां जानें पूरी जानकारी



