Rashifal 23 February 2026: 23 फरवरी 2026 सोमवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि वालों का मन आज थोड़ा अस्थिर रह सकता है। छोटे-छोटे कामों में भी ध्यान भटक सकता है और मूड बार-बार बदल सकता है। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए बजट पर काबू रखना जरूरी होगा। परिवार में किसी बात को लेकर मन दुखी हो सकता है, लेकिन बात को बढ़ाने से बचें। प्रेम संबंधों में धैर्य से काम लें और साथी की बात ध्यान से सुनें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, बस पर्याप्त नींद लें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का ध्यान आज पैसों पर अधिक रहेगा। कहीं से अचानक धन लाभ हो सकता है, लेकिन खर्च भी तेजी से बढ़ सकते हैं। किसी मित्र या रिश्तेदार पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। नौकरी में कामकाज सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, बातचीत से स्थिति सुधर सकती है। लंबी यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को आज थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। घर में किसी बात पर बहस होने की संभावना है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से बचने के लिए साफ संवाद जरूरी है। नौकरी में वर्तमान काम पर ही ध्यान दें, नया कार्य शुरू करने का समय नहीं है। सेहत के लिए पानी अधिक पिएं और आराम करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में अपनापन महसूस होगा। खानपान पर ध्यान दें और बाहर के खाने से बचें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को आज सुस्ती या हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है। बाहर निकलते समय सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में आपके फैसले आपके पक्ष में जा सकते हैं। परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पेट से जुड़ी समस्या से बचने के लिए हल्का भोजन करें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को परिवार या बच्चों को लेकर चिंता हो सकती है। घर का माहौल थोड़ा भारी महसूस होगा। कार्यक्षेत्र में कोई काम बनते-बनते रुक सकता है। संपत्ति या वाहन से जुड़ा मामला आगे बढ़ेगा, लेकिन धैर्य रखना होगा। माता की सेहत पर विशेष ध्यान दें। मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच रखें।
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। गुस्से में कही गई बात रिश्तों में दरार ला सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन बचत पर ध्यान दें। निवेश करने का विचार फिलहाल टालना बेहतर है। काम में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सेहत के मामले में ब्लड प्रेशर या मुंह से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को गले, नाक या कान से संबंधित परेशानी हो सकती है। मौसम के प्रभाव से बचाव करें। भाई-बहनों को लेकर चिंता रह सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें।
धनु राशि
धनु राशि वालों को रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है। शक या गलतफहमी से दूरी बढ़ सकती है। नौकरी या व्यवसाय में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। राजनीति या जनसंपर्क से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है। मानसिक तनाव रह सकता है, इसलिए ध्यान और प्रार्थना लाभकारी होगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों का मन आज बेचैन रह सकता है। खर्चे उम्मीद से ज्यादा हो सकते हैं, जिससे चिंता बढ़ेगी। उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा, लेकिन दिन निकल जाएगा। प्रेम जीवन में संवाद कम हो सकता है। धैर्य और संयम से काम लें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को गुस्से पर काबू रखना होगा। पैरों में दर्द या मोच की समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। भावुक होकर कदम उठाने से नुकसान हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि वालों को खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। सिरदर्द या आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। प्रेम जीवन में छोटी बातों को तूल न दें। मन में अनावश्यक चिंता रह सकती है। आराम करें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।
ये भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा ऐलान,शिक्षामित्रों को ₹18 हजार मानदेय और शिक्षकों को 5 लाख कैशलेस इलाज सुविधा



