Rashifal 4 March 2026: 4 मार्च 2026 बुधवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वही, इस दिन कुछ राशि के लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानते हैं आज के राशिफल (Today’s Horoscope) से जुड़ी भविष्यवाणी के मुताबिक आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए 4 मार्च का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। शादीशुदा जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। किसी जरूरी काम में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों को इस दिन सफलता के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापारियों को सुबह के समय काम का दबाव महसूस हो सकता है, लेकिन मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए 4 मार्च का दिन शुभ संकेत दे रहा है। किसी खास कार्य में सफलता मिल सकती है। दोपहर के बाद शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और व्यापारियों को लाभ होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के दिन की शुरुआत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक बजट प्रभावित हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। धैर्य और संयम से काम लें।

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों को दिन की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में कम लग सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए यह दिन करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। हालांकि गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए धन प्रबंधन पर ध्यान दें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। समय और धन दोनों का सही उपयोग करें। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। शाम का समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में न लें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को इस दिन स्वयं पर ध्यान देने की जरूरत है। सेल्फ लव और मानसिक शांति पर फोकस करें। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में तनाव आ सकता है। दिन के अंत तक कोई मनचाहा लाभ मिल सकता है। काम में लापरवाही से बचें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए 4 मार्च का दिन भाग्यवृद्धि का संकेत दे रहा है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। दोपहर के समय किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। विवाहित जीवन में प्रेम बना रहेगा। हालांकि कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दिन की शुरुआत में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों को गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सावधानी बरतनी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ है। मनचाही सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: ईरान में 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके,क्या परमाणु परीक्षण से जुड़ा है मामला? युद्ध के बीच बढ़ी चिंता



