भोपाल – मध्यप्रदेश विधानसभा 2018 के चुनाव में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।
समझा जाता है कि कमलनाथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 75 सीटें मिल चुकी हैं एवं 39 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि भारतीय जनता पार्टी 74 सीटें जीती है 35 सीटों पर आगे चल रही हैं। इस प्रकार कांग्रेस की 114 सीटें जीतने की संभावना है और कांग्रेस बहुमत से मात्र 2 सीटें पीछे है। प्रदेश में अन्य दलों को 7 सीटें मिल सकती है जो कि कांग्रेस को समर्थन दे सकती है।