बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत अक्सर कई तरह के मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखती हैं।
और इसी वजह से वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।
हाल ही में, दिलजीत दोसांझ फिल्म ‘सरदारजी 3’ में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी से घिरे हुए हैं।
जिसके बाद भारत में इस फिल्म की रिलीज को रोक दिया गया है।
यह विवाद अप्रैल में पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद हुआ।
और अब, कंगना ने दिलजीत के पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ काम करने पर अपने विचार शेयर किए हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
कंगना रनौत ने बताया एजेंडा
हाल ही में टाइम्स नाउ के एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने बताया की हर किसी को राष्ट्र निर्माण की भावना रखने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि दिलजीत दोसांझ ऐसा क्यों कर रहे हैं वह इतना अलग रास्ता क्यों अपना रहे हैं?
हर किसी का राष्ट्रवाद का अपना रास्ता होता है।
चाहे वो क्रिकेटर हो, सैनिक हो या राजनेता। वहीं कुछ लोगों का अपना अलग एजेंडा होता है।
उन्होंने निष्कर्ष देते हुए आगे कहा की, ‘मैं यह नहीं कह रही कि यह अस्वाभाविक है, लेकिन हमें सभी को एकजुट करने की कोशिश करनी चाहिए और यह तभी होगा जब हम यह विचार इन नेताओं के सामने लाएंगे, यह आपका काम है।’
क्या है सरदार जी 3 का विवाद
हाल ही में पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया।
जिसके बाद भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बंद कर दिए।
इसी बीच दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार 3 का अनाउंसमेंट हुआ जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को भी देखा गया।
जिसके बाद से दिलजीत को भारत में मशहूर हस्तियों के साथ-साथ प्रशंसकों की भी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
नीरू बाजवा ने सरदार जी 3 के पोस्ट किए डिलीट, हानिया आमिर को किया अनफॉलो

कंगना रनौत का काम
इस बीच, काम की बात करें तो कंगना रनौत आखिरी बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आई थीं।
इसके अलावा, कंगना ए.एल. विजय द्वारा निर्देशित तमिल साइको थ्रिलर में आर. माधवन के साथ दिखाई देंगी।
उनकी अपकमिंग फिल्म में ‘भारत भाग्य विधाता’ भी शामिल है।
[/expander_maker]



