Kannappa Movie Review: फिल्म ‘कन्नप्पा’ 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में विष्णु मांचू अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। इसका निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है, जबकि निर्माण मोहन बाबू ने किया है। यह फिल्म एक आदिवासी योद्धा कन्नप्पा की कहानी पर आधारित है, जिसकी भगवान शिव के प्रति अपार श्रद्धा है। रिलीज के बाद कई दर्शकों ने इसे सिनेमाघरों में देखा और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों का क्या कहना है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
दूसरे हिस्से ने लूटी महफिल
एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक यूजर ने फिल्म के पहले और दूसरे हिस्से की तुलना करते हुए लिखा, “कन्नप्पा फिल्म देखी। मैं इसे पांच में से 3.25 रेटिंग दूंगा। पहला हिस्सा औसत से भी थोड़ा कम है, लेकिन दूसरा हिस्सा सुपर ब्लॉकबस्टर है। विष्णु मांचू की एक्टिंग बेहतरीन है। प्रभास और मोहन बाबू ने भी अच्छा काम किया है। फिल्म को जरूर देखें।”
विष्णु मांचू के अभिनय की जमकर तारीफ
एक अन्य यूजर ने अमेरिका में फिल्म देखने के बाद अपने विचार साझा किए। उन्होंने लिखा, “पहला हिस्सा थोड़ा धीमा है लेकिन दूसरा बहुत प्रभावशाली है। विष्णु मांचू का अभिनय शानदार है। प्रभास ने 17 मिनट की अपनी मौजूदगी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फिल्म का अंत थोड़ा जल्दी हुआ, लेकिन विष्णु ने एक अच्छी फिल्म बनाने की कोशिश की है। इसे जरूर देखें।”
फिल्म की कहानी को बताया ‘सिनेमाई जीत’
एक अन्य एक्स यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “कन्नप्पा एक सिनेमाई जीत है। इसकी मनोरंजक कहानी और सशक्त पटकथा शुरू से अंत तक बांधे रखती है। सभी कलाकारों का अभिनय बेहतरीन है। विष्णु मांचू की अदाकारी प्रभावित करती है। इस फिल्म को हर cine-lover को देखना चाहिए।”
फिल्म के बारे में
‘कन्नप्पा’ एक हिंदू पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म है, जो एक आदिवासी शिकारी की कहानी बताती है, जो भगवान शिव का परम भक्त होता है। फिल्म में विष्णु मांचू लीड रोल में हैं, जबकि मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, ब्रह्मानंदम और प्रीति मुखुंधन भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। खास बात यह है कि फिल्म में प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी नजर आए हैं, जिनकी मौजूदगी फिल्म को और खास बनाती है।
[/expander_maker]



