Close Menu
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Tags
aaj ka rashifal (23) aajkarashifal (17) AMIT SHAH (13) Asia Cup 2025 (15) astrology (80) Astrology news (19) Bhopal (16) Bihar Politics (26) BJP (35) Bollywood (36) Bollywood News (16) breaking news (29) congress (17) cricket news (28) daily horoscope (105) Delhi News (14) Delhi Pollution (17) donald trump (29) horoscope (84) horoscope today (29) india (25) indian army (13) India News (21) Indian Politics (20) indian railways (19) india vs pakistan (15) Kal Ka Rashifal (25) khaber aaj ki (508) khaberaajki (239) lifestyle news (21) Madhya Pradesh (22) Narendra modi (29) operation sindoor (32) pakistan (17) PM Modi (51) rahul gandhi (16) Rashifal (80) sports news (14) today horoscope (16) top news (73) uttar pradesh news (13) vedic astrology (39) viral video (22) women empowerment (14) zodiac signs (69)
Facebook X (Twitter) Instagram
Khaber Aaj Ki
  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

    • ख़बर आज की खास आइकन

      ख़बर आज की खास

    • क्राइम
  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • ओलंपिक्स
  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • ओटीटी
    • टॉलीवूड
  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

    • स्कूल / कॉलेज
    • कैरियर्स
    • परीक्षा
  • भारत आइकन

    भारत

    • मध्यप्रदेश
    • उत्तरप्रदेश
    • बिहार
    • राजस्थान
    • झारखंड
    • पंजाब
  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

    • ऑटोमोबाइल्स
    • गैजेट्स
    • AI न्यूज़
  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

    • फिटनेस
    • फैशन
    • रिलेशनशिप्स
    • हेल्थ
  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

    • मार्केट
    • स्टार्टअप्स
    • इकॉनमी
  • Others

    अन्य..

    • ज्योतिष
    • यूटिलिटी
    • वुमन
    • जीवन मंत्र
Khaber Aaj Ki
  • टॉप न्यूज़ आइकन

    टॉप न्यूज़

  • दुनिया आइकन

    दुनिया

  • पॉलिटिक्स आइकन

    पॉलिटिक्स

  • खेल आइकन

    खेल

  • मनोरंजन आइकन

    मनोरंजन

  • एजुकेशन आइकन

    एजुकेशन

  • भारत आइकन

    भारत

  • टेक्नोलॉजी आइकन

    टेक्नोलॉजी

  • लाइफस्टाइल आइकन

    लाइफस्टाइल

  • बिजनेस आइकन

    बिजनेस

  • Others

    अन्य..

Home » कर्नाटक के विजयपुरा में ट्रेनिंग विमान क्रैश,इंजन में खराबी के बाद खेत में गिरा प्राइवेट प्लेन
खबर आज की खास

कर्नाटक के विजयपुरा में ट्रेनिंग विमान क्रैश,इंजन में खराबी के बाद खेत में गिरा प्राइवेट प्लेन

Karnataka Plane Crash: कर्नाटक के विजयपुर में बड़ा विमान हादसा हुआ। जिसमें एक कैप्टन और ट्रेनिंग पायलट सवार थे। आइए जानते हैं यहां पूरी खबर
Aparna PanwarBy Aparna Panwar08/02/20264 Mins Read
कर्नाटक के विजयपुरा में ट्रेनिंग विमान क्रैश
कर्नाटक के विजयपुरा में ट्रेनिंग विमान क्रैश

Karnataka Plane Crash: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में आज रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। बताया जा रहा है, जब रेड बर्ड एविएशन का एक प्राइवेट ट्रेनिंग विमान इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद खेत में क्रैश हो गया। वहीं, इस दुर्घटना में विमान में सवार कैप्टन और ट्रेनी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

उड़ान के दौरान आई इंजन में खराबी

जानकारी के मुताबिक, यह छोटा ट्रेनिंग विमान कलबुर्गी से बेलगावी की ओर जा रहा था। जिसके बाद उड़ान सामान्य रूप से चल रही थी, तभी अचानक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई । जिसके वजह से इंजन फेल होने के कारण विमान का संतुलन बिगड़ गया और पायलट को आपात स्थिति में लैंडिंग की कोशिश करनी पड़ी। हालांकि विमान सुरक्षित रनवे तक नहीं पहुंच सका और मंगलौर गांव के पास एक खेत में जा गिरा। जमीन से टकराते ही तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

हादसे में दो लोग घायल

विमान में उस समय दो लोग मौजूद थे।एक कैप्टन और एक ट्रेनी पायलट। बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान पलट गया और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी जान को फिलहाल खतरा नहीं बताया जा रहा है।

Karnataka Plane Crash
Karnataka Plane Crash

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम

घटना की सूचना मिलते ही बाबलेश्वर पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया तथा विमान के मलबे की जांच की। घटनास्थल से मिली तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विमान का ढांचा मिट्टी में धंसा हुआ है और वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह विमान रेड बर्ड एविएशन का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट था।

जांच में जुटे एक्सपर्ट्स

प्रशासन और नागरिक उड्डयन विभाग ने इस दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इंजन की खराबी को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञ तकनीकी कारणों की गहराई से जांच कर रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि उड़ान से पहले विमान की ठीक तरह से जांच और रखरखाव किया गया था या नहीं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

इस घटना के बाद ट्रेनिंग विमानों की सुरक्षा व्यवस्था और उनके नियमित मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जिसमे एक्सपर्ट्स का कहना है कि, ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में तकनीकी जांच बेहद जरूरी होती है, क्योंकि इनमें अक्सर नए पायलट प्रशिक्षण लेते हैं। किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। नागरिक उड्डयन विभाग ने भी संकेत दिए हैं कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा नियमों को और सख्त किया जा सकता है।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता

हादसे के तुरंत बाद ही स्थानीय ग्रामीणों ने जिस तरह से घायलों की मदद की, उसकी तारीफ की जा रही है। अगर समय पर राहत नहीं मिलती, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। प्रशासन ने भी ग्रामीणों की तत्परता को महत्वपूर्ण बताया है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हादसे की पूरी सच्चाई सामने आएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: संघ कहे तो तुरंत पद छोड़ दूंगा, RSS के कार्यक्रम में मोहन भागवत का बड़ा बयान

engine failure plane crash Karnataka plane crash private plane accident Karnataka Redbird Aviation crash training aircraft crash India Vijayapura aircraft accident
Share. Facebook Telegram WhatsApp Twitter
Aparna Panwar
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • LinkedIn

अपर्णा पवांर, एक हिंदी कंटेंट राइटर है, जिन्होंने डिजिटल मीडिया में अपनी लेखनी से पहचान बनाई। आज वे "Khaber Aaj Ki" में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर काम करते हुए पत्रकारिता को अपना जुनून मानती हैं। उनके विचारों में खबरें केवल सूचनाएं नहीं, बल्कि लोगों तक सच्चाई पहुँचाने का माध्यम हैं।

Related Posts

लिएंडर पेस की बीजेपी में एंट्री

Leander Paes BJP Join: लिएंडर पेस की बीजेपी में एंट्री,बंगाल चुनाव से पहले सियासत में मची हलचल

31/03/2026
UCC करेंगे लागू, महिलाओं को ₹3000 और 2 लाख नौकरियों का वादा

Assam Elections News: BJP का संकल्प पत्र जारी, UCC नियम से लेकर महिलाओं को ₹3000 और 2 लाख नौकरियों का वादा, पढ़ें पूरी खबर

31/03/2026
31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स पर बड़ी राहत

Property Tax Rebate: 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स पर बड़ी राहत,ब्याज और जुर्माना पूरी तरह माफ

30/03/2026
News
Saba Ibrahim

Saba Ibrahim: Saba Ibrahim के रेस्तरां ‘खुशामदीद’ पर लगा ताला, क्या बढ़ती LPG कीमतें बनी वजह? जानिए फैसले के पीछे का कारण

01/04/2026
Chaitra Purnima

Chaitra Purnima 2026: 1 या 2 अप्रैल? कब है चैत्र पूर्णिमा , जानें सही तारीख, पूजा का शुभ समय और धार्मिक महत्व

01/04/2026
Hanuman Jayanti 2026

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती कब है? जानें हनुमान जयंती की सही तारीख, मुहूर्त और पूजा के नियम

01/04/2026
Kal Ka Rashifal

Kal Ka Rashifal 1 April 2026: मेष से मीन तक, जानें आज किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें सावधानी बरतनी होगी

31/03/2026
लिएंडर पेस की बीजेपी में एंट्री

Leander Paes BJP Join: लिएंडर पेस की बीजेपी में एंट्री,बंगाल चुनाव से पहले सियासत में मची हलचल

31/03/2026
UCC करेंगे लागू, महिलाओं को ₹3000 और 2 लाख नौकरियों का वादा

Assam Elections News: BJP का संकल्प पत्र जारी, UCC नियम से लेकर महिलाओं को ₹3000 और 2 लाख नौकरियों का वादा, पढ़ें पूरी खबर

31/03/2026
नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़

नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: Sheetla Mata Mandir में अचानक हुई भगदड़ से 8 महिलाओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

31/03/2026
आज का राशिफल

Horoscope Today 31 March 2026: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

30/03/2026
Load More

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook Instagram YouTube X (Twitter)

Information Links

  • टॉप न्यूज़
  • खबर आज की खास
  • मनोरंजन
  • एजुकेशन
  • टेक्नोलॉजी

Quick Links

  • होम
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • पॉलिटिक्स
  • देश – विदेश

Useful Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Ethics Policy
  • Fact Check Policy
  • Grievance Officer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2025 All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.