अमाल मलिक का बड़ा दावा- बॉलीवुड में चल रहा है कार्तिक आर्यन के खिलाफ खेल
अमाल मलिक ने अपने इंटरव्यू में कहा कि कार्तिक आर्यन ‘को लेकर इंडस्ट्री में साजिश की जा रही है। कुछ बड़े प्रोड्यूसर्स और स्टार्स मिलकर उन्हें फिल्मों से दूर करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
अमाल का कहना है कि जो सुशांत के साथ हुआ, वैसा ही माहौल अब कार्तिक के लिए बनाया जा रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब कार्तिक को भी टारगेट

अमाल ने बताया कि कार्तिक को साइडलाइन करने के पीछे वही पावरफुल लॉबी काम कर रही है। इंडस्ट्री के अंदर वही पुराने ग्रुप अब भी एक्टिव हैं।
ये लोग टैलेंटेड लोगों को परेशान करते हैं और उन्हें ब्रेक मिलने से रोकते हैं।
‘इतनी गंदी पॉलिटिक्स कि लोगों की जान चली जाए’ — अमाल

उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में इतने गंदे खेल खेले जाते हैं कि कई बार लोगों की जान पर बन आती है। सुशांत सिंह राजपूत इस दबाव को झेल नहीं पाए। कुछ लोग इसे साजिश मानते हैं, कुछ आत्महत्या, मगर सच्चाई यह है कि एक इंसान हमेशा के लिए चला गया।
कार्तिक आर्यन कर रहे हैं मुश्किल हालात का सामना

अमाल ने बताया कि कार्तिक बिना किसी शिकायत के मुस्कुराते हुए इस माहौल से लड़ रहे हैं। उनके माता-पिता हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं और उन्हें हिम्मत देते हैं। इसी सपोर्ट की वजह से कार्तिक आज तक टिके हुए हैं।
‘स्टार किड्स को अब जनता ने दिखाया आईना’
उन्होंने कहा कि जनता अब बिना कहानी वाली स्टार किड्स की फिल्में देखना बंद कर चुकी है। लोग सोशल मीडिया पर इन्हें बायकॉट कर रहे हैं। अब दर्शक सिर्फ वही फिल्में देखना चाहते हैं जिनमें दमदार कंटेंट और नई सोच हो।
‘अब सिनेमा के मैजिक पर भी नहीं कर रहे यकीन’

अमाल ने कहा कि पहले सिनेमा को लोग एक जादू की तरह मानते थे। राजेश खन्ना, शाहरुख खान, सलमान खान जैसे सितारों के लिए फैंस दीवाने हुआ करते थे। अब लोगों ने सिनेमा के इस जादू पर विश्वास करना बंद कर दिया है।