तमिलनाडु के करूर में रविवार को अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की रैली के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इसी दौरान भगदड़ में मारने वालों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। मृतकों में 16 महिलाएं और बच्ची भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 95 लोग घायल हुए हैं। जिनमें से 51 लोग ICU में भर्ती हैं। स्थिती ज्यादा गंभीर है। जिनमें से मृतकों का अकड़ा और भी बढ़ सकता है।
हादसा नहीं साजिश है
विजय की पार्टी TVK ने हादसे के पीछे का कारण सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेताओं की साजिश का आरोप लगाया है।बताया जा रहा है कि पार्टी ने मद्रास हाईकोर्ट में जांच की अपील की है।TVK के वकील ने अरिवझगन का कहना है कि यह साजिश जानबूझकर की गई थी। वकील का यह भी कहना है कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी और CCTV फुटेज इस बात का पक्का सबूत है कि यह DMK के नेताओं ने साजिश रची है।

सुरक्षा नियम तोड़े गए
दरअसल, राज्य सरकार ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि रैली में सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया। वहीं गृह मंत्रालय ने भी इस हादसे को लेकर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
विजय ने जताया दुख
अभिनेता विजय ने पार्टी के X हैंडल से पोस्ट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि “करूर में जो हादसा हुआ है, उसे शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। मेरा दिल टूट गया है।” विजय ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की। हालांकि, घटना के बाद विजय न तो घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे और न ही तुरंत परिजनों से मिले। वह सीधे चार्टर्ड फ्लाइट से चेन्नई लौट गए।

हादसे का कारण
दरअसल, जानकारी के अनुसार, रैली के लिए प्रशासन से 10 हजार लोगों की अनुमति ली गई थी, लेकिन करीब 50 हजार लोग वहां शामिल हो गए। इसी बीच, 60 फीट लंबी प्रचार बस को 100 फीट चौड़ी भीड़भरी सड़क पर ले जाने की कोशिश की गई। आयोजकों ने वैकल्पिक रास्ता छोड़कर बस को सीधे भीड़ के बीच से निकालने की कोशिश की। दबाव बढ़ने से लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे और भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चों और महिलाओं की हालत बिगड़ने लगी और कई लोग बेहोश हो गए।
कानूनी करवाई
सुप्रीम कोर्ट के वकील जीएस मणि ने करूर भगदड़ को लेकर विजय के खिलाफ FIR दर्ज करने और इस मामले की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) गठित करने की अपील की है।
चुनाव लड़ने का ऐलान
एक्टर विजय ने 2 फरवरी 2024 को अपनी पार्टी TVK बनाई थी और 2026 के विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसके लिए वे लगातार राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। करूर की रैली भी चुनावी तैयारी का हिस्सा थी।
ये भी पढ़ें: एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 38 लोगों की मौत और 50 लोग घायल



