Rashifal Today : करवा चौथ 2025 का पर्व 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार के दिन को मनाया जाएगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की चाल इस दिन कुछ राशियों के लिए विशेष तौर पर शुभ रहेगी, जबकि कुछ राशियों के लोगों को सामान्य या चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां को सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में आइए जानिए 10 अक्टूबर 2025 को राशियों की स्थिति क्या कह रही है।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों का आज के दिन खर्च बढ़ सकते हैं। रिश्तों में अनजाने में की गई हरकतों से गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
वृषभ राशि
इन राशि के लोगों को आज रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज अपनी फीलिंग्स पर भरोसा रखें और खुले दिमाग से हर अवसर को समझने की कोशिश करें।
मिथुन राशि
आज के दिन प्रकृति के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा। गंभीर बातचीत और नए अनुभव आपको अपने लक्ष्य के करीब लाने में मदद करेंगे।
कर्क राशि
इन जातकों के लिए आज नए लोगों से मिलना फायदेमंद रहेगा। रोमांस के अवसर खुल सकते हैं। धन और वित्तीय मामलों में जल्दबाजी न करें, जितना हो सके आज निर्णय सोच-समझकर लें।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोग आज अपने दिल और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काम समय पर पूरा करना और अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देना आवश्यक है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोग नए शौक और गतिविधियां आज खुशी देंगी। अपनी पसंद और योग्यताओं को समझें और अनावश्यक समझौतों से बचें।
तुला राश
इन राशि के लोगों को आज सही दिशा और सही लोगों का चुनाव करने में आपकी अंतर्दृष्टि मददगार रहेगी। काम पर फोकस बनाए रखें और सेहत तथा डाइट का विशेष ध्यान दें।
वृश्चिक राशि
आज सामाजिक कार्यक्रमों और डेटिंग के लिए समय निकालना लाभकारी साबित हो सकता है। नए नेटवर्क बनाने पर ध्यान दें और जीवनशैली को स्थिर रखें।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज पास्ट की घटनाएं या आसपास के लोग समस्याएं पैदा कर सकते हैं। समाधान पर ध्यान दें और करीबियों से खुलकर बातचीत करें।
मकर राशि
आज जितनी हो सके अपने दिल की आवाज सुनें। गहरी बातचीत और गतिविधियों में शामिल हों। बिजी शेड्यूल आपके रिश्तों पर असर डाल सकता है। धन खर्च करने में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग आज भावनाओं और विचारों को साथी के सामने खुलकर रखें। नए कनेक्शन बनाने में थोड़ी सावधानी बरतें।
मीन राशि
इन राशि के लोगों को आज संदेह और असमंजस का अनुभव हो सकता है। अपने प्रेम जीवन और निर्णयों में संतुलन बनाए रखें। आज अपनी खुशी को प्राथमिकता देना लाभकारी होगा।
ये भी पढ़ें: अयोध्या में हुआ भीषण विस्फोट, पिता और 3 बच्चों समेत 5 लोगों की हुई मौत\