बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा को तीन दिनों के लिए अस्थायी रूप से रोक दिया है। बता दें कि जिला प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए 12, 13 और 14 अगस्त तक के लिए यात्रा स्थगित करने का ऐलान किया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान रुद्रप्रयाग समेत पर्वतीय जिलों में भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना भी जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भक्तों से यात्रा स्थगित करने और सुरक्षित स्थानों पर रुकने की अपील की है।
केदारनाथ में भारी बारिश और भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के सख्त निर्देश भी जारी कर दिए हैं। ये ही नहीं प्रशासन ने नदी के किनारे और जलाशयों के पास रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने अपील की है।

24 घंटे जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात
प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्गों समेत अन्य कई मार्गों पर खतरे के भापते हुए 24 घंटे जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात की हैं, ताकि समय रहते भूस्खलन या सड़क बाधित होने पर यात्रियों के लिए रास्तें जल्द से जल्द फिर से खोला जा सके। इसके अलावा कई हिस्सो में वार्निंग सिस्टम का परीक्षण भी किया गया है ताकि खतरे की स्थिति में लोगों तक तुरंत सूचना पहुंच सके।
केदारनाथ यात्रा पर रोक
मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए जारी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि फिलहाल के लिए केदारनाथ की यात्रा पर कुछ दिनों के लिए रोक लगाई गई है, लेकिन यात्रा को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को मौसम में सुधार का इंतजार करना है।
प्रशासन भक्तों को भरोसा दिलाया है कि मौसम अनुकूल होते ही केदारनाथ यात्रा को फिर से शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन इस दौरान तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों से अनुरोध है कि वे सावधानी बरतें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन जरूर करें।
ये भी पढ़ें: योगी सरकार का पर्यावरण के लिए नया प्रोजेक्ट, गाय के गोबर से गाड़ियां करेंगी लंबी दूरी तय, जानें कैसे
[/expander_maker]



