RSS Song Controversy: वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों से आरएसएस गीत गवाए जाने को लेकर केरल सरकार ने आरोपों को गंभीरता से लिया है। इस मामले में राज्य के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने लोक शिक्षण निदेशक (DPI) को जांच करने के भी सख्त आदेश जारी कर दिए है और साथ ही उन्हें समय पर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश भी दिया गया है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि आरएसएस गीत गवाए जाने का विवाद शनिवार से चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस में बच्चे एक गीत गाते हैं और उसमें कहा गया कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रार्थना गीत है।
बच्चों का राजनीतिकरण करना गलत
इस संदर्भ में शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी का कहना है कि किसी भी तरह के सरकारी कार्यक्रमों में बच्चों का राजनीतिकरण करना अस्वीकार्य है और यह संविधान के मूल सिद्धांतों के भी खिलाफ है। बच्चों के इस्तेमाल से किसी भी विशेष संगठन, विचारधारा या समूह की राजनीतिक को मजबूत करने के लिए नहीं करना चाहिए।
शिक्षा मंत्री ने साफ कहा है कि सरकार धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और यदि किसी भी स्तर पर गलती हुई है तो इसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।
The @GMSRailway making students sing the RSS anthem at the flag-off of the Ernakulam–Bengaluru Vande Bharat Express is highly condemnable. Including the anthem of an organisation known for its communal ideology and hate mongering in an official event is a blatant violation of…
— Pinarayi Vijayan (@pinarayivijayan) November 8, 2025
बच्चों ने गीत अपनी खुशी से गाया
इसी मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने त्रिशूर में मीडिया से बातचीत में कहा कि बच्चों ने वह गीत अपनी खुशी में गाया और इसमें कोई कट्टरवाद या उग्र विचारधारा की बात नहीं कहीं गई है। इस घटना को बस अनावश्यक विवाद बनाकर जनता के सामने पेश किया जा रहा है।

दक्षिण रेलवे पर उठे सवाल
वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दक्षिण रेलवे पर सीधा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यक्रम में आरएसएस गीत बजाना धार्मिक-साम्प्रदायिक की तरफ एक कदम है।
सीएम ने यह भी आरोप लगाया है कि संघ परिवार रेलवे सहित राष्ट्रीय संस्थानों का राजनीतिक इस्तेमाल करने की कोशिश में है।
रेलवे ने वीडियो पोस्ट कर दिया स्पष्टीकरण
खबरों के मुताबिक, जैसे कि इस बात की सूचना दक्षिण रेलवे को मिली, तो उन्होंने सबसे पहले पोस्ट हटाया, लेकिन फिर रविवार को दोबारा से वीडियो पोस्ट किया और अपना स्पष्टीकरण दिया कि यह बच्चों का स्कूल गीत था।
रेलवे ने कहा कि सरस्वती विद्यालय के छात्रों ने अपने स्कूल गीत को ही पेश किया था, इसे अनावश्यक तौर पर विवाद बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ इंडिया गेट पर निकाला मार्च, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
[/expander_maker]



