Khatu Shyam Temple: नए साल के मौके पर देशभर में जश्न का माहौल है। इस दौरान खाटू श्यामजी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी, 2026 को विशेष व्यवस्था का इंतजाम किया है। बताया जा रहा है कि नए साल पर खाटू श्यामजी मंदिर के कपाट को लगातार 24 घंटों तक खुले रहेंगे, ताकि श्रद्धालु दिन-रात किसी भी समय बाबा श्याम के दर्शन आराम से कर सकेंगे।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि न्यू ईयर के दिन खाटू श्यामजी मंदिर में VIP दर्शन व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी और सभी भक्तों को सामान्य कतार से ही दर्शन करने होंगे।
रात के समय भी बाबा के दर्शन की सुविधा
मंदिर कमेटी के अनुसार जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक, नए साल पर खाटूधाम में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है, ताकि भक्तों को लंबी कतारों में घंटों तक खड़ा नहीं रहना पड़ेगा और सभी को समान रूप से दर्शन का अवसर मिल सके। यह भी बताया जा रहा है कि रात के समय भी बाबा के दर्शन की सुविधा की व्यवस्था की गई है, जिससे भीड़ का दबाव कम होगा और श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नए साल पर मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के सख्त और बड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से करीब 3000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती मंदिर के आस-पास की गई है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल को भी खड़ा किया गया है।
वही, मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी बनाई जा रही है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे खाटूधाम पर नजर बनी हुई है। अबतक कुल 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इसके अलावा, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, मेडिकल सहायता, अस्थायी शौचालय और विश्राम स्थलों की व्यवस्था भी लगातार बनी रहे, इसकी भी व्यवस्था कर दी गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम और एंबुलेंस को तुंरत मौजूद रहेगी।
रींगस मार्ग रहेगा नो व्हीकल जोन
नव वर्ष पर भीड़ और ट्रैफिक जाम से भक्तों को बचने के लिए प्रसाशन के द्वारा 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक रींगस से खाटूधाम आने वाले सभी रास्तों पर नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। इस दौरान इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। ऐसा करने से पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को इससे सुविधा मिलेगी और अव्यवस्था से बचाव होगा।
मंदिर कमेटी और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें, नियमों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: Mumbai Bus Accident: रेलवे स्टेशन के पास हुआ दर्दनाक BEST बस हादसा, कई लोगों को कुचला, 4 मौत
[/expander_maker]



