Kolkata Messi Goat Tour: फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी की एक झलक पाने के लिए कोलकाता में जनता बेकाबू हो गई।दरअसल, आज 13 दिसंबर को सॉल्ट लेक के विवेकानंद युवभारती स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में फुटबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी को देखने के लिए हालात आउट ऑफ कंट्रोल हो गए। बता दें कि भीड़ के अनियंत्रित होने से स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सुरक्षा कारणों से मेसी को सिर्फ 10 मिनट में ही स्टेडियम छोड़ना पड़ा।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
मेसी की झलक देखने के लिए फैन्स ने किया हंगामा
मेसी के GOAT इंडिया टूर जो की कोलकाता में आयोजित करवाया गया है। वह मेसी के आने से पहले ही के पहले ही हजारों फैन्स सिर्फ़ मेसी को देखने के लिए सुबह से ही स्टेडियम पहुंच गए थे। हालांकि, एंट्री, बैठने की व्यवस्था और स्टेज की विजिबिलिटी को लेकर भारी बदइंतजामी सामने आई। जिसके कारण से कई फैन्स अपने पसंदीदा फुटबॉलर की एक झलक भी नहीं देख पाएंगे, जिससे फेस की नाराजगी बढ़ गई।
फैंस ने स्टेडियम का किया बुरा हाल
फैंस को जैसे ही पता चला की मेसी स्टेडियम से भीड़ देख कर निकल गए है, तो ऐसे में उनका गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने स्टेडियम के अंदर घुस कर पोस्टर फाड़ डाले और बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते वहां का माहौल आउट ऑफ कण्ट्रोल हो गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और अतिरिक्त बल तैनात किया गया। इसी बीच मेसी और अन्य वीवीआईपी मेहमानों को सुरक्षा घेरे में स्टेडियम से बाहर निकाला गया।

अफरा-तफरी के वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल
हालांकि इस घटनाक्रम से सबसे ज्यादा निराश वे फैन्स हुए, जिन्होंने मेसी के लिए घंटों तक इंतजार किया था। वही, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर स्टेडियम के अंदर के वीडियो वायरल होना शुरू हो रही हैं, जिनमें अव्यवस्था और अफरा-तफरी साफ नजर दिखाई दे रही हैं।
जैसा की आप सभी को पता है कि लियोनेल मेसी का GOAT इंडिया टूर 13 दिसंबर से शुरू हुआ है, जो तीन दिनों तक चार शहरों में चलेगा। कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद में एग्जिबिशन मैच और फुटबॉल क्लिनिक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद मुंबई में इवेंट और फैशन शो होगा। टूर का समापन 15 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के साथ होगा।
खबरों के मुताबिक, कोलकाता में कार्यक्रम से पहले मेसी ने अभिनेता शाहरुख खान से भी मुलाकात की थी। हालांकि, अव्यवस्था के कारण मेसी का यह दौरा फैन्स के लिए यादगार बनने के बजाय निराशाजनक बन गया।
ये भी पढ़ें: Road Accident: कोहरे की चादर में एक्सप्रेस-वे पर हुआ भीषण हादसा, NCR के हाईवे पर एक के बाद एक भिड़ीं 12 गाड़ियां
[/expander_maker]



