
Krish ka Gana Sunega: सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से एक फेमस डाइलॉग वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति Krish ka Gana Sunega को अपने अलग ही अंदाज में गाता है और फिर इसपर एक्टिंग भी करके दिखाता है। दरअसल, जिस इंसान की हम बात कर रहे हैं, उसकी कहानी आज हर एक के दिल को छू रही है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि जमशेदपुर के ‘वायरल बॉय पिंटू उर्फ धूम’ की, जिसकी एक लाइन “कृष का सुनेगा/krish ka gana sunega” ने उसे रातोंरात इंटरनेट पर फैमस कर दिया। वही, अब एक बार फिर पिंटू उर्फ धूम चर्चा में है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उसके मरने की खबर सामने आ रही थी, जो एक दम झूठ थी और अब उसका बदला हुआ लुक और कथित “कमबैक” वायरल हो रहा है।
धूम का लूक बदला (Dhoom’s look changed)
जमशेदपुर की गलियों में मैले-कुचैले कपड़ों में नजर आने वाला धूम (krish ka gana sunega) अब बिल्कुल नए लुक में आकर सबको हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर उसकी वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में धूम लंबे, कढ़ाईदार कोट में कैमरे के सामने स्टाइल मारता नजर आ रहे हैं। उनका यह बदला हुआ लुक लोग हैरान कर रहा है। लोग कह रहे हैं कि अब धूम की जिंदगी अब नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

वायरल होने के बाद बदली जिंदगी
धूम के वायरल होने के बाद से कई सोशल मीडिया क्रिएटर्स और लोग उसकी मदद के लिए आगे आए हैं। बताया जा रहा है कि उसके गाने की रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है और उसे एक बेहतर भविष्य देने की कोशिशें चल रही हैं। उसकी पंच लाइन “कृष का सुनेगा गाना” (krish ka gana sunega) हजारों मीम्स आ चुके हैं, जिसकी वजह से वह अभी किसी स्टार से कम नहीं है।
धूम उर्फ पिंटू कौन है? (Who is Dhoom aka Pintu?)
जानकारी के लिए बता दे कि धूम का असली नाम पिंटू है। वह झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला एक साधारण सा व्यक्ति है, जो बेहद गरीब है। वह बचपन से ही माता-पिता के बिना पला-बढ़ा है। उसकी सगी मां का देहांत हो चुका है और सौतेली मां ने उसे घर से निकाल दिया था। गुजारे के लिए वह कचरा छांटने और मरे हुए जानवरों को फेंकने जैसे काम करता रहा है।
ये भी पढ़ें: ‘Krish ka Gana Sunega’ वाले पिंटू उर्फ धूम की मौत की खबरें हुई वायरल, जानें क्या है पूरा सच
[/expander_maker]