Leander Paes BJP Join: भारतीय टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी Leander Paes ने अब राजनीति में एक नया कदम उठाते हुए Bharatiya Janata Party (बीजेपी) का दामन थाम लिया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनका यह फैसला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। आज मंगलवार, 31 मार्च को कोलकाता में उन्होंने ऑफिसियल तौर से बीजेपी जॉइन की है, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है।
चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश
पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल पहले से ही गरम है और ऐसे समय में किसी बड़े सेलिब्रिटी का किसी पार्टी से जुड़ना बेहद अहम माना जाता है। Leander Paes का बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए एक रणनीतिक कदम भी माना जा रहा है।
राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि बंगाल जैसे राज्य में फिल्मी सितारों और खेल जगत की हस्तियों का जनता पर खासा प्रभाव पड़ता है। अब ऐसे में पेस का बीजेपी में आना पार्टी को शहरी और युवा मतदाताओं के बीच मजबूती दे सकता है।
Renowned tennis player Leander Paes joins BJP in the presence of senior BJP leaders in New Delhi. #JoinBJP pic.twitter.com/z7LQz3VFC4
— BJP (@BJP4India) March 31, 2026
पहले TMC से जुड़ चुके हैं पेस
यह पहली बार नहीं है जब पेस राजनीति में सक्रिय हुए हैं। इससे पहले वे All India Trinamool Congress (टीएमसी) के साथ जुड़े हुए थे। बता दें कि साल 2021 में उन्होंने टीएमसी का दामन थामा था और 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए जोर-शोर से प्रचार भी किया था। हालांकि उन्होंने खुद कभी चुनाव नहीं लड़ा। अब बीजेपी में शामिल होना उनके राजनीतिक सफर में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है और यह साफ संकेत देता है कि उन्होंने अपनी पुरानी राजनीतिक दिशा से अलग राह चुनी है।
पेस ने क्या कहा?
बीजेपी में शामिल होने के बाद Leander Paes ने कहा कि उनका बंगाल से गहरा जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि उनकी मां बंगाली हैं और उनका जन्म भी बंगाल में हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा है कि “मेरी मां के समय खेलों के लिए बुनियादी ढांचा उतना मजबूत नहीं था और आज भी इसमें सुधार की जरूरत है। हमें बच्चों को सशक्त और प्रेरित करना होगा।”पेस ने खेलों में समान अवसर की बात करते हुए अंतरराष्ट्रीय टेनिस का उदाहरण भी दिया, जहां पुरुष और महिला खिलाड़ियों को बराबर इनाम राशि दी जाती है।
खेल और युवाओं पर फोकस
पेस ने साफ किया कि उनका मुख्य उद्देश्य राजनीति के जरिए खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को अवसर देना है। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत में टेनिस सहित कई खेलों में प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही दिशा और संसाधन नहीं मिल पाते। ऐसे में उनका प्रयास रहेगा कि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाए और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें।
बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत
बीजेपी नेताओं ने पेस के पार्टी में शामिल होने को ऐतिहासिक बताया है। केंद्रीय मंत्री Kiren Rijiju ने कहा है कि “लेजेंडरी टेनिस खिलाड़ी का बीजेपी में शामिल होना गर्व की बात है। जिसमें उन्होंने देश को ओलंपिक में गौरव दिलाया है और अब राजनीति के माध्यम से देश की सेवा करेंगे।” बीजेपी का मानना है कि पेस का अनुभव और लोकप्रियता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
चुनावी असर कितना होगा?
जानकारी के लिए बता दें कि अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि Leander Paes के बीजेपी में आने से चुनावी नतीजों पर कितना असर पड़ेगा। पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहले भी कई सेलिब्रिटी सक्रिय रहे हैं और उनका असर देखा गया है। पेस की छवि एक सफल और सम्मानित खिलाड़ी की रही है, जो उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वे खुद चुनाव लड़ेंगे या सिर्फ प्रचार तक सीमित रहेंगे। लेकिन इतना तय है कि उनकी एंट्री ने चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है।
कौन हैं लिएंडर पेस?
Leander Paes भारतीय टेनिस इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने डेविस कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं।
- ओलंपिक में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता।
- डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में कई ग्रैंड स्लैम खिताब।
- लंबे समय तक भारतीय टेनिस का चेहरा रहे।
बंगाल की राजनीति में नया मोड़
पश्चिम बंगाल की राजनीति हमेशा से दिलचस्प और प्रतिस्पर्धात्मक रही है। ऐसे में पेस जैसे बड़े नाम का किसी पार्टी से जुड़ना चुनावी समीकरण बदल सकता है। बीजेपी लगातार राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है और पेस की एंट्री उसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: Assam Elections BJP: UCC करेंगे लागू, महिलाओं को ₹3000 और 2 लाख नौकरियों का वादा, BJP का संकल्प पत्र जारी



