इस सड़क हादसे की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी। बताया गया कि जब जोटा और उनके भाई स्पेन के जमोरा प्रांत से गुजर रहे थे, तभी उनकी कार का टायर ओवरटेक करते वक्त फट गया। कार सड़क से फिसल कर पलट गई और उसमें आग लग गई।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। डिओगो जोटा की उम्र 28 साल थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी पार्टनर रूटे कार्डसो से शादी की थी। उनके तीन छोटे बच्चे भी हैं।

डिओगो जोटा ने 2020 से अब तक लिवरपूल के लिए 182 मैच खेले और 65 गोल किए। वह पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा रहे। दो बार यूईएफए नेशंस लीग जीतने का गौरव भी उन्हें मिला। उनके भाई आंद्रे सिल्वा की उम्र 25 साल थी। वह पुर्तगाल के पेनाफिल क्लब के लिए खेलते थे।
यह हादसा स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 12:30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि इस एक्सीडेंट में कोई दूसरी गाड़ी शामिल नहीं थी। फुटबॉल जगत और फैन्स इस खबर से गहरे सदमे में हैं।
[/expander_maker]



