LPG Crisis In India: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध का असर अब भारत में रसोई गैस की सप्लाई पर भी दिखने लगा है। बता दें कि देश में गैस की उपलब्धता को सुरक्षित रखने के लिए सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें नए नियमों के तहत फिलहाल होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। जिसमें अब कमर्शियल गैस सिलेंडर केवल जरूरी सेवाओं जैसे अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को ही दिया जाएगा। इसके साथ ही घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए भी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें कि पहले जहां 21 दिनों में दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकता था, वहीं अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है।
जानकारी के लिए बता दें कि यह अहम कदम गैस के सीमित स्टॉक को सुरक्षित रखने और जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से उठाया गया है।
क्या है नया LPG सप्लाई आदेश
सरकार के आदेशों के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG वितरण की नई रणनीति लागू कर दी है। इसके तहत गैस की सप्लाई को प्राथमिकता के आधार पर बांटा जा रहा है।नए नियमों के अनुसार।
- अब कमर्शियल LPG सिलेंडर अब केवल अस्पतालों को दिए जाएंगे।
- अब स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी गैस सप्लाई जारी रहेगी।
- अब होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसायों को फिलहाल गैस सप्लाई नहीं मिलेगी।
- अब अन्य कमर्शियल प्रतिष्ठानों के लिए भी गैस की आपूर्ति रोक दी गई है।
घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए क्या बदला
दरअसल, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी LPG सिलेंडर बुकिंग से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है। बता दें कि जैसे पहले एक उपभोक्ता 21 दिनों के बाद दूसरा सिलेंडर बुक कर सकता था, लेकिन अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है। अब इस बदलाव का मतलब है कि लोगों को अपने गैस सिलेंडर का इस्तेमाल पहले से ज्यादा सावधानी के साथ करना होगा।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर गैस की खपत सही तरीके से की जाए तो एक सिलेंडर आसानी से 25 दिनों तक चल सकता है। जिसमें सरकार ने भी लोगों से अपील की है कि वे गैस की अनावश्यक बर्बादी से बचें।
क्यों लिया गया यह फैसला
सरकार के इस फैसले के पीछे मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय हालात हैं। बता दें कि मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण LPG गैस के आयात पर असर पड़ा है। जिसमें भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। जब वैश्विक सप्लाई में रुकावट आती है, तो देश के भीतर गैस की उपलब्धता प्रभावित हो सकती है। अब ऐसे में इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार ने गैस स्टॉक को सुरक्षित रखने का फैसला किया है। ताकि जरूरत पड़ने पर अस्पतालों और अन्य जरूरी सेवाओं को गैस की कमी का सामना न करना पड़े।
होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में मची हलचल
दरअसल, कमर्शियल LPG सप्लाई बंद होने से होटल और रेस्टोरेंट उद्योग में चिंता बढ़ गई है। जिसमें कई शहरों में होटल संचालकों ने कहा है कि अगर जल्द ही गैस की सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो उन्हें अपने व्यवसाय पर असर झेलना पड़ सकता है। वहीं, बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर गैस की कमी लंबे समय तक बनी रहती है तो कई होटल और रेस्टोरेंट बंद करने पड़ सकते हैं।जिसके बाद रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि गैस उनके किचन का सबसे जरूरी ईंधन है। बिना गैस के खाना बनाना संभव ही नहीं है।

गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स क्या कह रहे हैं
गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के अनुसार बॉटलिंग प्लांट में कमर्शियल सिलेंडरों की लोडिंग और बिलिंग लगभग बंद हो चुकी है। अब जो भी स्टॉक उपलब्ध है, उसे फिलहाल सिर्फ अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं के लिए सुरक्षित रखा गया है। जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर्स को यह भी आदेश दिए गए हैं कि वे अपने ग्राहकों को स्थिति के बारे में समझाएं और उन्हें भरोसा दिलाएं कि जैसे ही सप्लाई सामान्य होगी, गैस की आपूर्ति फिर से शुरू कर दी जाएगी।
आम लोगों पर कितना पड़ेगा असर
सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडरों की सप्लाई जारी रहेगी। हालांकि बुकिंग अवधि बढ़ने के कारण लोगों को गैस का उपयोग सोच-समझकर करना होगा। जिसमें कुछ आसान उपायों से गैस की बचत की जा सकती है।
- प्रेशर कुकर का ज्यादा इस्तेमाल करें।
- खाना बनाते समय बर्तन को ढककर रखें।
- गैस जलाने से पहले सभी सामग्री तैयार रखें।
- छोटी-छोटी चीजों के लिए बार-बार गैस जलाने से बचें।
आगे क्या हो सकता है
जानकारी के अनुसार, सरकार और ऑयल कंपनियां गैस के अगले आयात शिपमेंट का इंतजार कर रही हैं। जैसे ही अंतरराष्ट्रीय सप्लाई सामान्य होगी। वैसे–वैसे कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई भी धीरे-धीरे बहाल की जा सकती है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह स्थिति अस्थायी है और जल्द ही हालात सामान्य हो सकते हैं। सरकार भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
सरकार ने की अपील
सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे घबराहट में गैस स्टॉक करने की कोशिश न करें। इससे सप्लाई सिस्टम पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है। जिसमें लोगों से कहा गया है कि वे गैस का इस्तेमाल जरूरत के अनुसार करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें।
ये भी पढ़ें: 2047 तक कितनी मजबूत होगी भारतीय सेना? रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जारी किया रोडमैप



