मध्य प्रदेश में लुटेरे ने इंसानियत के नाम पर सारी हदें पार कर दी है। प्रदेश के श्योपुर में एक बुजुर्ग महिला के साथ लूट की खबर सामने आई है। बदमाश ने बिना उम्र का लिहाज रखें बेरहमी से लूटपाट की। बुजुर्ग महिला (पुष्पा बाई) जिनकी उम्र 92 है, उनके साथ यह लूटपाट की गई है। बताया जा रहा है कि पुष्पा बाई सिटी कोतवाली से केवल 100 मीटर की दूरी से अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी एक बदमाश ने पुष्पा बाई को घसीट कर घर के अंदर ले गया।
बदमाश ने बुजुर्ग का मुंह दबाया, गला दबाकर चिल्लाने से उन्हें रोका और तभी पुष्पा बाई के कानों से सोने की बालियां बड़ी बेरहमी से खींच ली, जिस कारण से महिला के दोनों कान बुरी तरह से फट गए। यह शर्मनाक घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
मौके पर पहुंचा बेटा
जब यह घटना हुई तब महिला घर में अकेले थी। लुट के बाद ही जब महिला ने चिल्लाना शुरू क्या तभी आवाज सुनकर बेटा मौके पर पहुंचा और पुष्पा बाई को तुरंत अस्पताल ले गया। पुष्पा बाई के कानों और होठों से काफी खून नकल रहा था। पुष्पा बाई ने कहा कि लुटेरों ने मेरे साथ बेरहमी की और मेरी कानों की बालियां लूटकर भाग गए।
बदमाश को पकड़ने की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू कर दी। SDOP राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई है। बदमाश को पकड़ने की जांच शुरू कर दी है। SDPO ने जल्द ही मामले का खुलासा किया है।
ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा के कैफे पर बार-बार फायरिंग व्यक्तिगत दुश्मनी या फिर आतंकियों का हमला! जांच में जुटी एजेंसियां