मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुढ़ थाना क्षेत्र के गोर्गी गांव में कुछ असामाजिक लोगों ने मजार तोड़कर उस पर धार्मिक झंडा लगा दिया है। इस घटना के कारण से मुस्लिम समुदाय में बहुत गुस्सा फैल गया है।
मजार पर लगाया धार्मिक झंडा
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। बताया जा रहा है कि यह घटना रात के समय की है। दिन के समय जुमे की नमाज के बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन रात में कुछ असामाजिक लोगों ने मजार को नुकसान पहुंचाया और धार्मिक झंडा लगा दिया। सुबह जब यह बात स्थानीय लोगों को पता चली, तो उसी समय लोग जमा हो गए और लोगों का गुस्सा बढ़ता दिख रहा था।
पुलिस ने कराई मजीद की मरम्मत
पुलिस ने जल्द कार्रवाई शुरू की। इस घटना के पीछे के लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की और अपनी जांच शुरू कर दी। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने मजीद की मरम्मत भी शुरू कराई, जिसके बाद यह मामला शांत हुआ। पुलिस का कहना है कि जांच शुरू कर दी है और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: पशुपालकों को सरकार ने दी बड़ी राहत, अब बीमार पशुओं का घर बैठे फ्री में होगा इलाज