Magh Mela 2026: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला में 3 जनवरी 2026 से शुरू होने वाले माघ मेला 2026 को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा एडवाइजरी जारी कर दी गई है। यह सलाह कल्पवासियों और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जारी हुई है। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान भी जारी कर दिया है, ताकि ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) की मदद से अलग-अलग जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रवेश मार्गों का आसानी से पता चल सके और मेला क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था से बचा जा सके।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
इन इलाकों के लिए तय हुए विशेष रूट
प्रयागराज पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, चित्रकूट, रीवा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और प्रतापगढ़ से आने वाले कल्पवासियों के लिए विशेष रूट निर्धारित किए गए हैं। सभी रूट हल्के वाहनों के लिए तय किए गए हैं।

जौनपुर और वाराणसी मार्ग
जौनपुर और वाराणसी की ओर से आने वाले कल्पवासी सहसों–अंदावा मार्ग पर सीतापुर तिराहा से दाहिने मुड़कर एजीओ मार्ग, ओल्ड जीटी रोड होते हुए लोअर संगम मार्ग से अपने संबंधित कल्पवास क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।
मिर्जापुर, चित्रकूट और रीवा मार्ग
श्रद्धालु छिवकी चौराहा, बांगड़ बाजार, जीटी रोड जवाहर चौराहा होते हुए फ्लाईओवर, शास्त्री पुल, झूंसी और नैनी तिराहा से बाएं मुड़कर ओल्ड जीटी रोड के जरिए लोअर संगम मार्ग से मेला क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
कानपुर और प्रयागराज शहर क्षेत्र
कानपुर और शहर क्षेत्र से आने वाले कल्पवासी जीटी रोड जवाहर चौराहा से ओल्ड जीटी रोड होते हुए दारागंज के सामने स्थित पाण्टून पुल संख्या-05 से झूंसी क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।
लखनऊ–अयोध्या–प्रतापगढ़ मार्ग
इस मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए तीन वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं।
- पहले रास्ते में बस्ता नाला पुल पार कर के पुराना फाफामऊ बाजार, धऱई–सहसों–अंदावा मार्ग से सीतापुर तिराहा होते हुए लोअर संगम मार्ग है।
- दूसरे और तीसरे रास्ते में चन्द्रशेखर आजाद सेतु पार कर त्रिवेणी रास्ते या पाण्डुशिल्ड तिराहा होते हुए पाण्टून पुल संख्या-05 से झूंसी क्षेत्र में एंट्री मिलेगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने सभी कल्पवासियों से अपील की है कि वे सरकार के द्वारा तय किए गए रास्तों का ही इस्तेमाल करें और कैंपों में सामान उतारने के बाद अपने वाहन को पार्किंग में ही खड़ा करें, ताकि मेला क्षेत्र में यातायात सुचारु और सुरक्षित बना रहे।
ये भी पढ़ें: 1 जनवरी से लागू होंगे ये सभी बड़े नियम, जिनका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा
[/expander_maker]



