New Mahindra XUV 7XO: नए साल की शुरुआत में ही महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी शानदार एंट्री कर दी है। जिसमें एडवांस SUV Mahindra XUV 7XO को लॉन्च कर दिया है। वहीं, यह पहले आई XUV700 का लेटेस्ट जेनरेशन मॉडल है, जिसे नए नाम और नए एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
बता दें कि कंपनी ने इसे एक प्रीमियम और स्मार्ट टेक्नोलॉजी से भरपूर SUV बताया है।
कीमत और बुकिंग (Price and Booking)
जानकारी के लिए बता दें कि Mahindra XUV 7XO की शुरुआती कीमत 13.66 लाख रूपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। वहीं, SUV की बुकिंग 14 जनवरी से शुरू होगी, जो कि इसकी टेस्ट ड्राइव 8 जनवरी से शुरू होगी। महिंद्रा ने इसे मकर संक्रांति के खास मौके पर ग्राहकों के लिए बुकिंग कराने का फैसला किया है।
एक्सटीरियर डिजाइन (Exterior Design)
दरअसल, नई XUV 7XO का शानदार डिजाइन महिंद्रा की बॉर्न इलेक्ट्रिक गाड़ियों से प्रेरित है। इसमें बूमरैंग शेप LED DRLs, नए LED हेडलैंप, बदली हुई फ्रंट ग्रिल और कनेक्टेड LED टेल लाइट दी गई है। इसका साइड प्रोफाइल पुरानी XUV700 जैसी है, लेकिन नए अलॉय व्हील इसे अलग लुक देते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स (Interior and Features)
इस SUV का केबिन काफी प्रीमियम है।वहीं, इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन शामिल है।
कंफर्ट फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 16-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम दिया गया है।
थिएटर ऑन व्हील (Theater on Wheel)
महिंद्रा का कहना है कि, XUV 7XO भारत की पहली SUV है, जिसमें डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट मिलता है। इसमें एलेक्सा और ChatGPT इनेबल्ड केबिन भी दिया गया है, जो इसे और भी ज्यादा स्मार्ट बनाता है।

इंजन और गियरबॉक्स (Engine and Gearbox)
इस SUV में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (200 बीएचपी) और 2.2 लीटर डीजल इंजन (185 बीएचपी) मिलता है। दोनों इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। डीजल वेरिएंट में AWD का ऑप्शन भी शामिल है।
सेफ्टी फीचर्स (Safety Features)
इसमें सेफ्टी के मामले में XUV 7XO काफी मजबूत है। इसमें 540 डिग्री कैमरा, लेवल-2 ADAS, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और कुल 75 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें कंपनी का कहना है कि, यह नई SUV भारत NCAP में भी शानदार सेफ्टी रेटिंग हासिल करेगी।
ये भी पढ़ें: Simple One Gen 2: सिंगल चार्ज में 400KM रेंज…लाइफटाइम वारंटी,लॉन्च हुआ स्मार्ट फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर



