मणिपुर के बिश्नुपुर जिले में शुक्रवार शाम को अज्ञात बंदूकधारियों ने असम राइफल्स के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो जवान शहीद हो गए और कई घायल हो गए। यह हमला नम्बोल सबाल लाइकाई के पास शाम करीब 5:50 बजे हुआ। असम राइफल्स का काफिला इंफाल से बिश्नुपुर की ओर जा रहा था, तभी 407 टाटा गाड़ी पर हमलावरों ने कई गोलियां चलाईं।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
सर्च ऑपरेशन शुरू
घटना के बाद घायल जवानों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज अभी चल रहा है। हमलावरों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है और उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
असम राइफल्स और स्थानीय पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह हमला पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है। काफिले की सुरक्षा व्यवस्था में किसी चूक की जांच भी की जा रही है।

क्षेत्र में सुरक्षा की मजबूत
घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक जांच शुरू की और स्वास्थ्य विभाग को घायलों के लिए त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
दोषियों को दी जाए कड़ी सजा
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस हमले पर बहुत दुख जताया। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा, “33 असम राइफल्स के जवानों पर हुए इस हमले से मैं हैरान हूं। दो जवानों की शहादत और अन्य के घायल होने की खबर बेहद दुखद है।
शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”
ये भी पढ़ें: दिशा पाटनी के घर फायरिंग कांड में पांचवां आरोपी का एनकाउंटर बोला- अब UP नहीं आऊंगा
[/expander_maker]



