MBA बताया, निकला 8वीं पास: कांग्रेस विधायक के भाई की शादी का सच, महिला थाने पहुंचा मामला
भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी से पहले MBA की डिग्री दिखाई गई, लेकिन शादी के बाद सच्चाई निकली सिर्फ 8वीं पास! मामला किसी आम परिवार का नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री और कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल के परिवार का है।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
काम्या सिंह नाम की महिला ने भोपाल के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका कहना है कि शादी से पहले उनके परिवार को बताया गया कि होने वाले पति देवेंद्र सिंह बघेल MBA पास हैं। शादी हो गई, लेकिन कुछ ही समय बाद काम्या को पता चला कि उनके पति ने MBA तो छोड़िए, 12वीं भी पूरी नहीं की — वो सिर्फ 8वीं पास हैं।
इतना ही नहीं, काम्या ने बताया कि शादी के बाद जब दहेज में लग्जरी कार नहीं दी गई, तो ससुरालवालों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अब इस मामले में भोपाल के महिला थाने में केस दर्ज हो चुका है। एफआईआर में सिर्फ पति नहीं, बल्कि कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल, उनकी पत्नी शिल्पा बघेल, मां चंद्रकुमारी और बहन शीतल के नाम भी शामिल हैं।
कभी मंत्री रहे विधायक के परिवार पर दर्ज हुए इस केस ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। सवाल ये है कि जो नेता जनता को ईमानदारी और शिक्षा की बातें करते हैं, उनके अपने घरों में सच कितना गहरा छुपा होता है?
अब देखना ये है कि ये मामला सिर्फ पुलिस फाइलों तक सीमित रहता है या फिर कोई बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनता है।
[/expander_maker]



