YouTuber Arrest: मेरठ के मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती जिसे आप सब लोग ‘₹10 वाला का बिस्कुट’ कितने का है। दरअसल, शादाब को इंचोली थाना पुलिस ने एक विवादित वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो में उसने बच्ची से अनुचित और अश्लील तरीके से बात की साथ ही बच्ची से आपत्तिजनक एक्टिंग भी करवाई।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से काफी बवाल मच गया है, जिस वजह से मामला अब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंच गया है।
अश्लील कंटेंट
वायरल वीडियो में शादाब दुकानदार का रोल में था, जिसमे उसने बच्ची से कहा कि वह बहुत प्यारी और खूबसूरत है और उसकी मां भी जरूर ऐसी ही खूबसूरत होंगी। जिस वजह से कई लोगों ने इसे गलत तरीके से लिया और बच्ची के साथ अश्लील कंटेंट बनाने का आरोप लगाया है।
बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद सोशल ऐक्टिविस्ट राहुल ने पुलिस में शिकायत की। जिस वजह से मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंच गया।

मुकदमा दर्ज
वहीं, इंचोली थाने में शादाब जकाती के खिलाफ BNSS की धारा 170 IPC के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।
मेरा कोई गलत इरादा नहीं
कोर्ट में पेशी के बाद शादाब जकाती को जमानत मिल गई। वहीं ,जमानत के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि, मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। मैंने सिर्फ बच्ची की तारीफ की थी। अगर किसी को बुरा लगा तो मैं माफी मांगता हूं। यूट्यूबर का यह भी कहना है कि, वीडियो को सोच-समझकर डाला था।
ये भी पढ़ें: हांगकांग की हाईराइज बिल्डिंग में भीषण आग, ऊंची इमारतों में रहने वालों के लिए बड़ी चेतावनी
[/expander_maker]



