India AI Future: माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत में बड़े निवेश का ऐलान किया है। जिसमें कंपनी अगले कुछ सालों में भारत में कुल 17.5 अरब अमेरिकी डॉलर लगभग 1.57 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
[expander_maker id=”1″ more=”Read more” less=”Read less”]
बता दें कि यह एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे बड़ा निवेश है।
यह पैसा तीन मुख्य चीजों में लगेगा
- AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे (नए डेटा सेंटर को बनाना)
- लोगों को AI की खास ट्रेनिंग देना, जैसे (स्किल डेवलपमेंट)
- भारत की अपनी सॉवरेन AI क्षमता को मजबूत करना।
भारत का AI फ्यूचर
दरअसल, सत्य नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक्स पर कहा है कि, प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ भारत के AI फ्यूचर पर बहुत अच्छी चर्चा हुई। जिसपर भारत की महत्वाकांक्षा को में सपोर्ट करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट 17.5 अरब डॉलर का निवेश करेगा। बता दें कि यह एशिया में हमारा सबसे बड़ा निवेश है। इससे जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल और सॉवरेन AI क्षमता भी मजबूत बनेगी।
Thank you, PM @narendramodi ji, for an inspiring conversation on India’s AI opportunity. To support the country’s ambitions, Microsoft is committing US$17.5B—our largest investment ever in Asia—to help build the infrastructure, skills, and sovereign capabilities needed for… pic.twitter.com/NdFEpWzoyZ
— Satya Nadella (@satyanadella) December 9, 2025
नया ऐलान
बता दें कि जनवरी 2025 में भी नडेला भारत आए थे। वहीं, तब नडेला ने अगले 2 साल में 3 अरब डॉलर निवेश की घोषणा की थी, लेकिन आज यह नया ऐलान उससे कई गुना बड़ा है।
भारत 2047 लक्ष्य
कंपनी का कहना है कि, यह अहम निवेश प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के 2047 लक्ष्य में बड़ी मदद करेगा। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट अगले 5 साल में 1 करोड़ लोगों को मुफ्त में AI की ट्रेनिंग भी देगा।
भारत AI हब
बता दें कि भारत इस समय दुनिया के सबसे तेज AI मार्केट में से एक है। जिसमें गूगल, अमेजन के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट का यह मेगा निवेश दिखाता है कि वैश्विक टेक कंपनियां भारत को अपना AI हब बनाना चाहती हैं।
ये भी पढ़ें: Digital India: Microsoft का भारत में एशिया का सबसे बड़ा मेगा प्लान, देश बनेगा ग्लोबल AI हब
[/expander_maker]



